Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR में फिर लापरवाही, छह शिक्षक ड्यूटी से गायब; एग्यारकुंड बीडीओ ने जारी किया शो-कॉज नोटिस

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:45 AM (IST)

    एग्यारकुंड की बीडीओ मधु कुमारी ने मैथन में एसआइआर कार्य की प्रगति का जायजा लिया, जहाँ निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। ...और पढ़ें

    मैथन में SIR कार्य की प्रगति की जानकारी लेतीं बीडीओ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मधु कुमारी। (फोटोः जागरण)

    मैथन में SIR कार्य की प्रगति की जानकारी लेतीं बीडीओ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मधु कुमारी। (फोटोः जागरण)

    संवाद सूत्र, मैथन (धनबाद)। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लगातार कार्रवाई के बावजूद कुछ जिम्मेदार कर्मियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में धनबाद में एक बार फिर लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    एग्यारकुंड की बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मधु कुमारी ने गुरुवार को एसआइआर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैथन के विभिन्न बूथों का भौतिक निरीक्षण कर कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसआइआर ड्यूटी में तैनात आधा दर्जन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

    इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीडीओ ने अनुपस्थित वालंटियर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एसआइआर जैसे गंभीर एवं महत्वपूर्ण कार्यों में बेहद विषम परिस्थितियों में ही अवकाश लिया जा सकता है।

    बीएलओ के सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त वालंटियर्स द्वारा कार्य में ढिलाई बरतना बेहद गंभीर लापरवाही है। इस दौरान बीडीओ ने बूथ संख्या 281, 282, 283, 284, 285, 286, 287, 288, 261, 259, 260, 265, 278 और 279 का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानकारी ली तथा आ रही समस्याओं को सुगमतापूर्वक सुलझाने के निर्देश दिया।

    खबरें और भी

    इस अवसर पर बीएलओ रिंकू कुमारी, चंदन रावत, पिंकी कुमारी, दीपांकर राय, वालंटियर शिक्षकों में शेष नारायण सिंह, कालीचरण कुंभकार, पुरुषोत्तम सिंह, समीर दास, योगेश दत्त और सुपरवाइजर अनिल महतो, पंकज कुमार सिंह, सुषमा शबनम टोप्पो आदि उपस्थित थे।