Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद भाजपा महानगर कमेटी में एक भी ब्राह्मण-भूमिहार नहीं, इंटरनेट मीडिया में मचा बवाल

    By Ashish Kumar Ambastha Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 10 Apr 2026 06:12 PM (IST)

    Dhanbad BJP Committee Row: धनबाद भाजपा महानगर कमेटी की घोषणा के बाद ब्राह्मण और भूमिहार समाज में नाराजगी है। नई कमेटी में इन वर्गों से एक भी पदाधिकारी ...और पढ़ें

    फेसबुक पर सत्येंद्र प्रकाश पांडेय का पोस्ट।

    फेसबुक पर सत्येंद्र प्रकाश पांडेय का पोस्ट।

    HighLights

    1. नई धनबाद भाजपा कमेटी में ब्राह्मण-भूमिहारों को जगह नहीं मिली।

    2. सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं ने विधायक राज सिन्हा पर निशाना साधा।

    3. पार्टी नेतृत्व असंतुष्टों को साधने में जुटा, डैमेज कंट्रोल जारी।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद में ब्राह्मण और भूमिहार समाज की अच्छी-खासी संख्या है और यह वर्ग भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। आमतौर पर यह वर्ग अपनी जाति के प्रत्याशियों को नजरअंदाज कर भाजपा के पक्ष में मतदान करता है, लेकिन संगठन में उपेक्षा को लेकर इंटरनेट मीडिया में बवाल मचा हुआ है।

    Bhumihar

    नई महानगर कमेटी में दोनों वर्गों को नहीं मिली जगह

    दरअसल, धनबाद महानगर भाजपा कमेटी की गुरुवार को घोषणा हुई, जिसमें ब्राह्मण और भूमिहार समाज से एक भी पदाधिकारी शामिल नहीं किया गया। यह कमेटी महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने बनाई है। वे धनबाद के भाजपा विधायक Raj Sinha कैंप के माने जाते हैं, जिनकी भूमिका से ही श्रवण राय दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं।

    सोशल मीडिया पर विरोध तेज, कार्यकर्ताओं ने साधा निशाना

    कमेटी में इन वर्गों को जगह नहीं मिलने पर इंटरनेट मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कार्यकर्ता Satyendra Prakash Pandey लगातार पोस्ट के जरिए स्थानीय विधायक पर हमला कर रहे हैं। फेसबुक समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं के बीच बहस तेज हो गई है, जिससे पार्टी की अनुशासित छवि प्रभावित हो रही है।

    गुटबाजी और पैरवी के आरोप, नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुटा

    नई महानगर कमेटी की सूची जारी होने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि नियुक्तियां रायशुमारी के बजाय पैरवी के आधार पर की गई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने बनाई अपनी टीम, मानस और रूपेश बने महामंत्री

    हालांकि अध्यक्ष श्रवण राय का कहना है कि कमेटी में सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं वरिष्ठ नेता अब असंतुष्ट गुटों को साधने में जुट गए हैं ताकि चुनावी तैयारियों पर असर न पड़े।