फेसबुक पर दोस्ती, फिर शराब पिलाकर बनाया न्यूड वीडियो: धनबाद के व्यवसायी से लाखों की लूट
धनबाद के लोयाबाद में एक व्यवसायी हनीट्रैप का शिकार हो गया, जहां फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसे शराब पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए। आरोपियों ने उससे नकद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
फेसबुक पर दोस्ती कर व्यवसायी को फंसाया।
2 लाख से अधिक की लूट, 10 लाख की मांग।
संवाद सहयोगी, लोयाबाद। कोयलांचल के लोयाबाद क्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। धनबाद के एक व्यवसायी को फेसबुक पर दोस्ती के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया। उससे नकदी समेत करीब 2 लाख रुपये से अधिक की लूटपाट की गई।
फेसबुक से शुरू हुआ जाल
पीड़ित व्यवसायी के अनुसार, मंगलवार को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उसकी पहचान एक महिला से हुई। दोस्ती के अगले ही दिन महिला ने उसे अपने घर बुलाया।
रास्ता न जानने पर महिला ने केंदुआ में अपने एक साथी को भेजा, जो व्यवसायी को लोयाबाद स्थित महिला के आवास पर ले गया।
बंधक बनाकर की गई लूटपाट और पिटाई
शिकायत के मुताबिक, घर पहुंचते ही महिला ने व्यवसायी को बीयर और अन्य शराब पिलाई। जैसे ही व्यवसायी नशे की स्थिति में आया, गिरोह के अन्य सदस्य सक्रिय हो गए।
आरोप है कि उन्होंने व्यवसायी के कपड़े उतरवाकर महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई भी की गई।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गिरोह ने व्यवसायी से ऑनलाइन 33,000 रुपये तुरंत एक बैंक खाते में डलवाए गए। इतना ही नहीं, कार्ड छीनकर 1,67,252 रुपये की खरीदारी कर ली गई। सोने की अंगूठी और चेन लूट ली गई।
इसके बाद आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के बदले 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। घटना के बाद गुरुवार देर शाम व्यवसायी ने लोयाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त महिला पूर्व में भी इसी तरह के हनीट्रैप मामलों में जेल जा चुकी है।