विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बवाल, दो महिलाएं आपस में उलझीं; जमकर हुई मारपीट

Published: Sat, 22 Mar 2025 03:23 PM (IST)

मंईयां सम्मान योजना का फार्म जमा करने के लिए शनिवार को अंचल कार्यालय धनबाद पहुंची महिलाओं के बीच मारपीट शुरू ...और पढ़ें

अंचल कार्यालय धनबाद में महिलाओं के बीच विवाद
अंचल कार्यालय धनबाद में महिलाओं के बीच विवाद

HighLights

  1. मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने के लिए धनबाद अंचल कार्यालय में हंगामा
  2. दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
  3. मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की वजह से महिलाओं में नाराजगी

जागरण संवाददाता, धनबाद। मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए फार्म जमा करने शनिवार को अंचल कार्यालय धनबाद पहुंची महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं के बीच मारपीट की घटना भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझाकर झगड़ा शांत कराया।

महिलाओं की लाइन में लगे पुरुष

मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं अंचल कार्यालय में सुबह से ही लाइन लगाकर खड़ी हुई थीं। यहां लगी कतार में महिलाओं से अधिक पुरुष थे। लोगों की यह कतार सुबह सात बजे से ही लगी हुई थी, जिसमें अधिकांश महिलाओं की जगह पर उनके परिवार के पुरुष सदस्य खड़े थे।

लाइन में लगने को लेकर शुरू हुआ विवाद

कतार में काफी देर से खड़े होने के कारण महिलाएं थक चुकी थी, जिसकी वजह से वे कतार से निकलकर चबूतरे पर बैठ गई। तभी कतार आगे बढ़ने लगी। चबूतरे पर बैठी महिलाएं कतार में जाने लगी तो इसी बात को लेकर लाइन में लगी महिलाओं से उनका विवाद हो गया।

देखते ही देखते दो महिलाएं आपस मे मारपीट करने लगी। महिलाओं में मारपीट होते देख यहां हंगामा शुरू हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को शांत कराया।

महिला लाभार्थियों का कहना है कि पहले चार किस्तें मिलने के बाद इस बार उन्हें सम्मान राशि नहीं मिली है। कुछ महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अभी तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। इससे परेशान लोग सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

होली के पहले जारी हुए 7500 रुपये

होली के पहले सीएम हेमंत सोरेन द्वारा महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना के तीन महीनों की राशि उनके खाते में भेजी गई है। हालांकि, कई महिलाओं के खाते में अब तक 7500 रुपये नहीं पहुंचे हैं, जिसके बाद से इसे लेकर महिलाएं काफी परेशान हैं। 

प्रदेश के सभी जिलों में दूर-दराज से महिलाओं पहुंचकर मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ज्यादातर मामलों में बैंक संबंधित जानकारी गलत होने की वजह से महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

हालांकि, अधिकारियों द्वारा भी जल्द से जल्द इन गलतियों को दूर करके महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: गांडेय में मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक्शन में BDO; पंचायत सचिव को किया तलब

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर BDO ने जारी किया आदेश, काटे गए नामों की बनाई जाएगी लिस्ट