धनबाद में हनी ट्रैप जैसा खेल! महिला से परेशान CISF जवान पहुंचा पुलिस के पास
Friendship Scam: धनबाद में फोन और व्हाट्सएप के जरिए दोस्ती कर ठगी करने वाला महिला गिरोह सक्रिय है, जिससे एक सीआईएसएफ जवान 28 हजार रुपये गंवा बैठा। ...और पढ़ें

महिला ने सीआइएसएफ जवान से की ठगी। (एआइ फोटो)
संवाद सूत्र, अलकडीहा (धनबाद)। फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दोस्ती कर ठगी करने वाला महिला गिरोह इन दिनों धनबाद में सक्रिय है। महिलाओं के झांसे में जो भी आ रहा है, वह न सिर्फ आर्थिक रूप से नुकसान उठा रहा है, बल्कि उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा का भी हनन हो रहा है। ऐसे ही एक मामले में एक CISF जवान परेशान होकर पुलिस से मदद मांगने पहुंचा है।
जोड़ापोखर क्षेत्र में तैनात एक सीआईएसएफ जवान महिला से दोस्ती करने के बाद ठगी का शिकार हुआ है। धनबाद की रहने वाली नेहा सिंह नामक महिला पर जवान से 28 हजार रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़ित जवान सुशील कुमार ने बुधवार को जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में सुशील ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से नेहा सिंह नामक महिला का फोन आया। पहले गलत नंबर बताकर बात टाल दी लेकिन दूसरे दिन महिला ने दोबारा फोन कर दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद महिला ने किसी के बीमार होने का हवाला देकर मदद मांगी और अपना बार कोड भेजा।
जवान ने उसकी मजबूरी समझकर अलग-अलग 4 मोबाइल नंबरों पर कुल लगभग 28 हजार रुपये भेज दिया। पैसे वापस मांगने पर महिला ने धमकी देनी शुरू कर दिया। सुशील का आरोप है कि महिला मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है।
खबरें और भी
जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस ने साइबर थाना के सहयोग से मामले की जांच शुरू कर दी है।