विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 अगस्त को धनबाद- कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, धनबाद को छठी नई ट्रेन; झारखंड के यात्रियों को सुविधा

Published: Wed, 19 Aug 2026 05:05 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2026 05:55 PM (IST)

धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 22 अगस्त को होगा, जो धनबाद के लिए 8 महीने में छठी नई ट्रेन ...और पढ़ें

धनबाद कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस की नई रैक, 22 अगस्त को उद्घाटन।

धनबाद कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस की नई रैक, 22 अगस्त को उद्घाटन।

HighLights

  1. धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 22 अगस्त को।

  2. धनबाद को 8 महीने में मिली यह छठी नई ट्रेन।

  3. ट्रेन में 22 कोच, जिसमें 11 जनरल और 8 स्लीपर।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से कोयंबटूर के बीच दूसरी अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी के बाद अब रेलवे ने उद्घाटन तिथि की भी घोषणा कर दी है। नई ट्रेन का उद्घाटन धनबाद से 22 अगस्त को होगा। वापसी में कोयंबटूर से 25 अगस्त को नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

जनवरी से अगस्त के दौरान अब तक धनबाद की झोली में यह छठा नई ट्रेन है। इससे पहले हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस, धनबाद भोपाल एक्सप्रेस, धनबाद लोकमान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस, धनबाद पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस और रक्सौल तिरुपति एक्सप्रेस चल चुकी हैं। इनमें इनमें हावड़ा आनंद विहार और रक्सौल तिरुपति एक्सप्रेस धनबाद होकर गुजरने वाली ट्रेनें हैं जबकि मुंबई, पोत्तनूर और भोपाल के लिए धनबाद को सीधी ट्रेन मिली हैं।

22 कोच के साथ चलेगी अमृत भारत जनरल के 11 तो स्लीपर के आठ कोच

धनबाद कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 कोच के साथ चलेगी काम आए वर्क वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर इस ट्रेन में जनरल के 11 और स्लीपर के आठ कोच जोड़े जाएंगे लंबी दूरी की यात्रा के मद्देनजर पैंट्री कार सुविधा भी मिलेगी।

धनबाद से शनिवार और कोयंबटूर से हर मंगलवार को चलेगी

अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से हर शनिवार और वापसी में कोयंबटूर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

  • 22363 धनबाद कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार शाम 4:10 पर खोलकर सोमवार की शाम 6:30 पर कोयंबटूर पहुंचेगी। 
  • 22364 कोयंबटूर धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 7:50 पर खुलकर गुरुवार दोपहर 1:00 पर धनबाद आएगी।

गोमो, कोडरमा, डीडीयू और जबलपुर होकर चलेगी ट्रेन

धनबाद, बोकारो, रांची और राउरकेला होकर वर्तमान में साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है। धनबाद से चलने वाली दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस गोमो, कोडरमा, गया, डीडीयू, जबलपुर होकर चलेगी।