विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Facebook पर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, जोरापोखर थाना पहुंच JMM नेताओं ने की शिकायत

Published: Tue, 11 Aug 2026 07:34 PM (IST)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर झामुमो नेता आशीष सिन्हा ने जोड़ापोखर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, अलकडीहा (धनबाद)। झरिया क्षेत्र में फेसबुक पर झारखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर झामुमो नेताओं ने जोड़ापोखर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

झामुमो नेता आशीष सिन्हा और मदन राम के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ‘झरिया धनबाद ब्लैक डायमंड सिटी’ नामक फेसबुक ग्रुप में विनय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अभद्र और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट साझा की है।

झामुमो नेताओं ने कहा कि इस पोस्ट से पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी से पद की गरिमा को ठेस पहुंचती है और आम लोगों की भावनाओं को भी ठेस लगती है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से पोस्ट की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।