Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पांच बार पकड़े गए, फिर भी नहीं माने: अबकी कोलियरी के अंधेरों में पनाह ली, धनबाद पुलिस ने खोज निकाला

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 05:51 PM (GMT+05:30)

    धनबाद में घर से भागे एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस से बचने के लिए बासुदेवपुर कोलियरी की गहरी खदानों में छिपने का खतरनाक ठिकाना चुना। दो दिनों तक प्रेमी प्र ...और पढ़ें

    पुलिस से बचने प्रेमी जोड़े ने कोलियरी खदान को बनाया ठिकाना। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)

    पुलिस से बचने प्रेमी जोड़े ने कोलियरी खदान को बनाया ठिकाना। (विजुअल: एआई जेनरेटेड)

    HighLights

    1. प्रेमी जोड़े ने पुलिस से बचने को खदान में छिपे।

    2. प्रेमी दो दिन तक प्रेमिका को खाना-पानी पहुंचाता रहा।

    3. लोयाबाद पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर युवती को बचाया।

    संवाद सूत्र, लोयाबाद (धनबाद)। रिश्तेदारों के घर छिपने की पुरानी तरकीबें जब नाकाम हुईं, तो इस प्रेमी जोड़े ने 'सेफ हाउस' के लिए एक खतरनाक ठिकाना चुना—बासुदेवपुर कोलियरी परियोजना की गहरी खदानें।

    पिछले दो दिनों से कोयलांचल की धूल और अंधेरे के बीच एक प्रेम कहानी का नया अध्याय लिखा जा रहा था, जहां प्रेमी का काम था प्रेमिका तक छिपकर खाना-पानी पहुंचाना। लेकिन कानून की नजरें इन अंधेरों को भी भेद गईं।

    पुलिस से बचने के लिए एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर बासुदेवपुर कोलियरी परियोजना में जाकर छिप गई। प्रेमी लगातार उसे वहां खाना और पानी पहुंचाता था।

    युवती की मां की शिकायत पर लाेयाबाद थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से बरतने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    पुलिस के अनुसार युवती करीब दो दिनों तक परियोजना क्षेत्र के अंदर छिपी थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। युवती इससे पहले भी अपने प्रेमी के साथ पांच बार घर से भाग चुकी है और प्रत्येक बार पुलिस ने उसे खोजकर स्वजन को सुपुर्द किया है।

    जानकारी के मुताबिक, पहले प्रेमी युवती को अपने रिश्तेदारों के यहां छिपाकर रखता था, जबकि खुद अपने घर पर रहता था ताकि पुलिस को उस पर संदेह न हो।

    पुलिस चार बार युवती को उसके रिश्तेदारों के घरों से बरामद कर चुकी है। बार-बार पकड़े जाने के बाद इस बार दोनों ने नई योजना बनाई। उन्होंने रिश्तेदारों के यहां ठहरने के बजाय बासुदेवपुर कोलियरी परियोजना में छिपने का फैसला किया।

    उनकी योजना थी कि मामला शांत होने के बाद दोनों वहां से किसी दूसरी जगह फरार हो जाएंगे। हालांकि उनकी यह रणनीति भी सफल नहीं हो सकी।

    लोयाबाद थाना पुलिस ने परियोजना से युवती को बरामद कर लिया। पुलिस के समक्ष दोनों ने भविष्य में घर से भागकर नहीं जाने का आश्वासन दिया है।

    खबरें और भी