यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanbad Breaking News: वासेपुर गैंगस्टर फहीम खान के बेटे पर अज्ञात बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां, हालत नाजुक
Dhanbad Breaking News नबाद के वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान को गोली मार दी गई है।गोली लगने से बुरी तरह घायल हुए इकबाल खान की हालत बे ...और पढ़ें

धनबाद, जागरण टीम। Dhanbad Breaking News: धनबाद के वासेपुर में गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान को गोली मार दी गई है। जानकारी के मुताबिक, वासेपुर के आरा मोड़ मंदिर ग्राउंड में फहीम खान का बेटा इकबाल अपने सहयोगी बब्लू के साथ खड़ा होकर बाचचीत कर रहा था तभी एक बाइक से दो नकाबपोश पहुंचे और दोनों पर गोलियां बरसाते हुए वहां से निकल गये।
.jpg)
गोली-बारी में बुरी तरह घायल हुए इकबाल खान की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसे पहले अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद वहां से अब उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.jpg)
इसके अलावा, इकबाल के सहयोगी बब्लू उर्फ डोलू की गोली लगने से मौत हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल के भी बचने की संभावना बेहद कम है।
.jpg)