Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad Dog Attack: बसरिया में पागल कुत्ते के हमले से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    By Balwant KumarEdited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 01 May 2026 11:04 AM (IST)

    Dhanbad Dog Attack धनबाद के बसरिया में एक दर्दनाक घटना हुई, जहाँ घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय अंकित यादव पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के ...और पढ़ें

    कुत्ते के हमले में बच्चे की माैत के बाद बिलखते स्वजन और जुटे लोग। (फोटो जागरण)

    कुत्ते के हमले में बच्चे की माैत के बाद बिलखते स्वजन और जुटे लोग। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. धनबाद के बसरिया में दर्दनाक घटना हुई।

    2. सात वर्षीय अंकित यादव की कुत्ते ने जान ली।

    3. पागल कुत्ते के हमले से बच्चे की मौत।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Dog Attack जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बसरिया में दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह बसरिया चार नंबर में घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय अंकित यादव पर पागल कुत्ते ने हमला किया और उसे बुरी तरह से नोंच डाला। इससे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे के परिवार कोहराम मच गया। 

    घटना के संबंध में बच्चे के पिता कुंदन यादव ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और अन्य लोग कम में लगे हुए थे। इसी बीच कुत्ता आया और बच्चे को घसीट कर कुछ दूर तक ले गया। इस दौरान बच्चे को कुत्ते ने काट कर लहूलुहान कर दिया।

    जब परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो वे लोग कुत्ते कक पीछे दौड़े। तब तक कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह नोंच चुका था। स्वजन बच्चे को लेकर तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।