धनबाद DTO ने खोली टैक्स बकायादारों की पोल, 142 वाहन मालिकों को नोटिस; नहीं चुकाया तो होगी धर-पकड़ और नीलामी
DTO Dhanbad ने 142 वाहन मालिकों को टैक्स बकाया के लिए नोटिस जारी किया है। टैक्स जमा न करने पर ...और पढ़ें

धनबाद जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय। (फाइल फोटो)
HighLights
धनबाद DTO ने 142 वाहन मालिकों को नोटिस भेजा।
टैक्स बकाया न चुकाने पर वाहन जब्त और नीलाम होंगे।
कई कंपनियों पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। जिला परिवहन विभाग धनबाद ने टैक्स बकायादारों की लंबी सूची जारी की है। केवल यही नहीं इन वाहनों मालिकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत बकायदारों की जानकारी भी सार्वजनिक की है।
जारी सूची में वाहन संख्या, कैटेगरी, स्वामी का नाम-पता और बकाया राशि का उल्लेख है। अधिकांश वाहन धनबाद, झरिया, गोविंदपुर, बरवाअड्डा क्षेत्र की कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों के हैं।
डीटीओ कार्यालय ने 142 बकायादारों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द टैक्स जमा करने को कहा है। टैक्स जमा नहीं करने पर वाहनों की धर-पकड़ और नीलामी तक की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इन वाहन स्वामियों ने दबा रखा है विभाग का पैसा
परिवहन विभाग की ओर से जारी सूची में सबसे ज्यादा वाहन लिब्रा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड, राज ग्राउंड, झरिया के हैं। इस कंपनी के करीब 16 वाहनों पर लगभग 35 से 40 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। वहीं मेसर्स वीसा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि., लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद के 10 से अधिक वाहनों का बकाया है।
एसीई सेल्स एंड लाजिस्टिक्स, आशीष ट्रेड सेंटर, अशोक नगर के आठ वाहनों पर लाखों रुपये बकाया है।
के.जी.एन. फ्यूल्स प्रा. लि., कंड्रा, गोविंदपुर के वाहन पर 98,600 रुपये बकाया है।
वीएनआईआरएमए प्रोजेक्ट्स प्रा. लि., विजय नगर, धनबाद के दो वाहन, वेरिएंट कमर्शियल प्रा. लि., लाइन टैंक रोड, रांची के वाहन, उत्तम सिटी इंफ्रा एंड एसआरबी प्रा. लि., मेमको मोड़ के वाहन, आदित्य फ्यूल्स एंड इंद्राडिया, सिटी सेंटर के तीन वाहन, अलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन, अशोक नगर और अमित कुमार टिबरेवाल, वाटिका धैया के वाहनों पर भी लाखों का बकाया है।
इसके अलावा कई व्यक्तिगत ट्रक मालिकों के वाहनों पर भी 50 हजार से तीन लाख रुपये तक का प्रति वाहन बकाया दर्शाया गया है।
