Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबादवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 9 रेलवे क्रॉसिंग पर ROB-RUB का होगा निर्माण

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:39 AM (GMT+05:30)

    Dhanbad News: रेल मंत्रालय ने धनबाद में 9 रेलवे फाटकों पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) और अंडरपास (आरयूबी) निर्माण की व्यवहार्यता जांच शुरू कर दी है। यह पहल स ...और पढ़ें

    सोनारडीह रेलवे फाटक पर आरओबी का होगा निर्माण। (प्रतीकात्मक फोटो)

    सोनारडीह रेलवे फाटक पर आरओबी का होगा निर्माण। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद के 9 रेलवे फाटकों पर आरओबी-आरयूबी की जांच।

    2. सांसद ढुलू महतो के अनुरोध पर रेल मंत्रालय की पहल।

    3. जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी धनबादवासियों को राहत।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए रेल मंत्रालय ने सकारात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जिले के नौ रेल फाटकों पर रोड ओवरब्रिज-आरओबी तथा अंडरपास-आरयूबी निर्माण की व्यवहारिकता जांच के दिए निर्देश दिए गए हैं। इनमें सोनारडीह, प्रधानखंता समेत जिले के नौ रेलवे क्रासिंग शामिल हैं।

    सांसद ढुलू महतो ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर प्रतिदिन लगने वाले जाम, दुर्घटनाओं की आशंका तथा आपातकालीन सेवाओं में होने वाली बाधाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने कहा था कि धनबाद कोयला राजधानी होने के कारण यहां मालगाड़ियों का आवागमन लगातार होता है, जिससे कई महत्वपूर्ण रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहते हैं और लाखों लोगों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    सांसद ने सेतु भारतम् योजना के अंतर्गत धनबाद के नौ रेलवे फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज या अंडरब्रिज के निर्माण की मांग की थी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि जहां तकनीकी कारणों से आरओबी या आरयूबी का निर्माण संभव नहीं है, वहां रेलवे फाटकों का चौड़ीकरण कर मजबूत डिवाइडर के साथ सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित की जाए।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को पत्र भेज कर अवगत कराया है कि रेल फाटकों पर ओवरब्रिज एवं रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण की व्यवहारिकता की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    इन रेल फाटकों का दिया गया प्रस्ताव

    केंदुआडीह रोड रेल फाटक, फुलारीटांड़ रेलवे क्रासिंग, गोविंदपुर-बलियापुर रोड रेल फाटक, भूली रेल फाटक, कतरास लिलोरी गेट, सोनारडीह गेट, कतरास–सिजुआ फाटक एवं तेतुलमारी रेल फाटक।

    रेलवे मंत्रालय की ओर से व्यवहारिकता जांच शुरू किया जाना एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। जांच पूरी होने के बाद इन परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति मिलेगी और धनबाद की जनता की जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा।-ढुलू महतो, सांसद