विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में दो युवकों के विवाद में ठांय-ठांय, युवक की जांघ में लगी गोली; पुलिस ने खोखा किया बरामद

By Gyan Deo PandeyEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 15 Aug 2026 06:34 PM (IST)

धनबाद के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में दो युवकों के विवाद में गोली चल गई, जिसमें पिंटू पासवान के दाहिने पैर में गोली लगी है।

गोंदूडीह में गोली चालन की घटना की जानकारी प्राप्त करती पुलिस। (फोटो जागरण)

गोंदूडीह में गोली चालन की घटना की जानकारी प्राप्त करती पुलिस। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. धनबाद में दो युवकों के विवाद में चली गोली।

  2. पिंटू पासवान के दाहिने पैर की जांघ में लगी गोली।

  3. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा किया बरामद।

संवाद सूत्र, केंदुआ (धनबाद)। गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के धारियाजोबा बस्ती के पास दो युवकों के आपसी विवाद में गोली चल गई। इसमें पिंटू पासवान नामक युवक के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी है।

Pintu Paswan

घटना की जानकारी मिलने पर गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने घायल पिंटू को इलाज के लिए एसएनएमसीएच, धनबाद भेज दिया है। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में घायल पिंटू पासवान ने भवानी सिंह नामक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। भवानी सिंह और पिंटू पासवान के बीच पहले किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोप है कि भवानी सिंह ने पिंटू पर गोली चला दी। गोली पिंटू के दाहिने पैर की जांघ में लगी।

इसके बाद घायल पिंटू गोंदूडीह ओपी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी धारियाजोबा घटनास्थल पहुंचे और आसपास के लोगों तथा पिंटू के स्वजनों से घटना को लेकर पूछताछ की।

घटना को लेकर गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने कहा कि फिलहाल इस मामले में पिंटू की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। घटना पिंटू पासवान और भवानी सिंह के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद हुई है।

विवाद के दौरान भवानी सिंह पर पिंटू पासवान को गोली मारने का आरोप है। घायल पिंटू पासवान को इलाज के लिए एसएनएमसीएच, धनबाद भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।