फल लेने गई थी मासूम, दुकानदार करने लगा गंदा काम; धनबाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट में की कार्रवाई
Dhanbad News: बैंकमोड़ थाना की पुलिस ने 9 साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोप में वासेपुर के ...और पढ़ें

HighLights
50 वर्षीय फल दुकानदार मो. इस्लाम गिरफ्तार।
9 साल की बच्ची से अश्लील हरकत का आरोप।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत।
जागरण संवाददाता, धनबाद। बैंकमोड़ थाना की पुलिस ने नौ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में वासेपुर के आरा मोड़ के एक 50 वर्षीय फल दुकानदार मो. इस्लाम को गिरफ्तार किया और शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, न्यू मारूफगंज इलाके की रहनेवाली पीड़िता अक्सर आरोपित की दुकान पर फल लेने जाती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपित कई बार बच्ची के साथ गलत हरकत कर चुका था। बीते 14 जुलाई को भी उसने मासूम के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।
बच्ची के बदले व्यवहार को देखकर जब परिजनों ने पूछताछ की, तो उसने पूरी आप बीती सुना दी। इसके बाद परिवार वालों ने बैंकमोड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
