Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: गैंगस्टर प्रिंस खान की अब मछली करोबार पर पड़ी नजर, व्यापारी से मांग रहा रंगदारी; दहशत में परिवार

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 12:56 AM (IST)

    कोयलांचल के उद्योगपतियों व्यवसायियों व कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार की नजर अब मछली कारोबार पर भी पड ...और पढ़ें

    गैंगस्टर प्रिंस खान की अब मछली करोबार पर पड़ी नजर, व्यापारी से मांग रहा रंगदारी; दहशत में परिवार
    गैंगस्टर प्रिंस खान की अब मछली करोबार पर पड़ी नजर, व्यापारी से मांग रहा रंगदारी; दहशत में परिवार

    जागरण संवाददाता, मैथन/धनबाद: कोयलांचल के उद्योगपतियों, व्यवसायियों व कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार की नजर अब मछली कारोबार पर भी पड़ गई है। वह इस कारोबार से जुड़े लोगों से भी रंगदारी मांगने लगा है और नहीं देने पर जान से मरवा देने की धमकी दे रहा है।

    ताजा मामला धनबाद जिले के चिरकुंडा क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले मछली कारोबार रोशन बर्णवाल से प्रिंस खान ने रंगदारी मांग कर एक बार पुलिस के परेशानी खड़ी कर दी है।

    इसलिए बढ़ रहा प्रिंस का मनोबल

    धनबाद पुलिस के लिए पहले से ही सिरदर्द बने प्रिंस खान खाड़ी देश में बैठकर मोबाइल व वाट्सएप के माध्यम से कोयलांचल के कारोबारियों व उद्योगपतियों से रंगदारी मांग रहा है।

    पुलिस चाह कर भी उसे पकड़ नहीं पा रही है। इससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है और रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी रखे हुए है।

    मछली कारोबार रोशन ने गुरुवार को चिरकुंडा थाने में लिखित शिकायत कर प्रिंस खान के अलावा उसके शूटर मेजर, शिवलीबाड़ी निवासी मेहताब खान व मैथन के कमलपुर बस्ती निवासी मुकेश सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

    विदेशी नंबर से कॉल कर रंगदारी की मांग

    शिकायत में कारोबारी ने बताया कि प्रिंस खान वाट्सएप के माध्यम से विदेशी नंबर 9955 225 901 व 236 50001708 नंबर से कॉल करता है। कहता है कि रंगदारी देनी होगा, नहीं तो मछली का काम छोड़ दो, अगर नहीं माने तो जान से मरवा दूंगा।

    इससे रोशन व उसका पूरा परिवार दहशत में हैं। उसने धनबाद के एसएसपी से ऑनलाइन शिकायत की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

    मछली कारोबार पर वर्चस्व को लेकर होता रहा विवाद

    रोशन बर्णवाल पश्चिम बंगाल से झारखंड एवं बिहार जाने वाली मछली गाड़ियों का कारोबार करता है। इसमें अक्सर वर्चस्व व एकाधिकार को लेकर तनाव रहता है।

    पिछले गुरुवार को ही मैथन ओपी की पुलिस ने मछली कारोबार में आपसी विवाद को लेकर दो लोगों को पकडकर पूछताछ की थी। इस कारोबार में मोटी रकम की कमाई होती है, इसलिए प्रिंस खान व उसके गुर्गों की नजर इस धंधे पर है।

    मछली वाहन को करवा चुका हैं अगवा

    रोशन बर्णवाल ने बताया कि छह महीना पहले चौपारण में भी प्रिंस खान के गुर्गों ने मछली गाड़ियों का अगवा कर लिया था। उस समय भी पैसे की मांग की गई थी। बाद में चौपारण पुलिस ने जीपीएस के माध्यम से गाड़ी को ढूंढ निकाला था।

    खबरें और भी

    इस घटना के बाद से ही लगातार उन्हें धमकी मिल रही है और एक ही बात कही जा रही है रंगदारी दो नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहो।

    इधर, निरसा के एसडीपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रिंस खान व उसके गुर्गों के बारे में पता लगा रही है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।