धनबाद में बंद खदान से गैस रिसाव से अफरातफरी, सेंद्रा बांसजोड़ा कोलियरी के पास खतरा बढ़ा
Dhanbad Gas Leak सेंद्रा बांसजोड़ा कोलियरी की बंद खदान से अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसा ...और पढ़ें

सेंद्रा बांसजोड़ा कोलियरी की छह नंबर बंद खदान से निकल रही गैस।(फोटोः जागरण)
HighLights
सेंद्रा बांसजोड़ा कोलियरी की बंद खदान से गैस रिसाव शुरू।
कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव, लोगों को खतरा।
कोयला मंत्री के आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं।
संवाद सूत्र, लोयाबाद (धनबाद)। बीसीसीएलल की सेंद्रा बांसजोड़ा कोलियरी छह नंबर बंद खदान से गुरुवार की सुबह अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव शुरू होते ही वहां हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल हल्की मात्रा में गैस का रिसाव होना जारी है।
छह नंबर पिट के आसपास के जो भी क्षेत्र है वह पूरी तरह से अग्नि प्रभावित है। पिट के सामने रोड के उस पार गैस का रिसाव होते रहता है, आग की लपटें निकलती रहती है। बांसजोड़ा लोयाबाद मुख्य सड़क पर दरारें पड चुकी हैं।
बगल में स्थित बांसजोड़ा 12 नंबर श्रमिक कालोनी के लोग जान जोखिम में डाल कर रहने को मजबूर हैं। जानकारों का माने तो पिट के करीब 10-11 और बारह नंबर सीम में आग लगी हुई है। जिस कारण गैस का रिसाव होता है। अगस्त 2024 में भी यहां से भारी मात्रा में गैस रिसाव शुरू हो गया था, जो कुछ दिन बाद बंद हो गया।
कार्बन मोनो आक्साईड गैस का हो रहा है रिसाव
कार्बन मोनो आक्साईड गैस रिसाव हो रहा है। यदि इसी तरह गैस रिसाव होता रहा तो बिल्कुल पास के क्वार्टर में रह रहे बीसीसीएल और गैर बीसीसीएल कर्मी को दिक्कतें हो सकती हैं। कोलियरी अधिकारियों ने बताया कि यह क्वार्टर झरिया मास्टर प्लान में आता है। खाली करने की नोटिस दी गई है।
खबरें और भी
इसी जगह को देखने आए थे कोयला मंत्री
बांसजोड़ा कोलियरी के छह नंबर पिट के पास लगी आग को देखने कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी भी यहां पहुंचे थे। यहां के लोगों से मिले थे और उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षित स्थान पर बसाने का आश्वासन दिए थे। लेकिन मामला अबतक धरा का धरा पड़ा है।