Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    102 साल की परदादी की हत्या, पोते ने पटककर ली जान, तेतुलमारी थाने की पुलिस ने रगेदकर दबोचा

    By Madhusudan Verma Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 07 Jan 2026 05:54 AM (IST)

    Dhanbad News: तेतुलमारी के नगरीकला बस्ती में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ रवि रवानी नामक युवक ने अपनी 102 वर्षीय परदादी टुकिया देवी को पटककर ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवक रवि रवानी।

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवक रवि रवानी।

    HighLights

    1. पोते रवि रवानी ने 102 वर्षीय परदादी को पटककर मारा।

    2. गंभीर रूप से घायल परदादी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।

    3. तेतुलमारी पुलिस ने आरोपी रवि रवानी को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, तेतुलमारी (धनबाद)।  तेतुलमारी थाना क्षेत्र की नगरीकला बस्ती में मंगलवार की देर शाम युवक रवि रवानी ने अपनी ही परदादी 102 वर्षीय टुकिया देवी को पटक दिया। गंभीर रूप से जख्मी टुकिया देवी को स्वजन कतरास के निजी अस्पताल में इलाज के लिये लेकर दौड़े, पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो घटना की जानकारी पुलिस को दी। भागने का प्रयास कर रहे आरोपित रवि रवानी को पुलिस ने दबोच लिया है। टुकिया की पुत्रवधू दासी रवानी ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

    दासी ने बताया कि आरोपित घर में हमेशा मारपीट करता था। मंगलवार को भी शाम करीब छह बजे आया। हमारी सास टुकिया देवी से बहस करने लगा। कुछ देर बाद वह अपने कमरे उन्हें ले गया, इसके बाद दरवाजा बंद कर दिया। उसने हमारी सास को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह अचेत हो गईं।

    आरोपित दरवाजा खोलकर आंगन में बैठ गया। हम लोगों ने तत्काल जानकारी मुखिया को दी। सास की हालत बहुत खराब थी, उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    आरोपित को जब पता चला कि उनके प्राण निकल गए तो वह भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। इसके पूर्व भी आरोपित ने उन पर हमला कर चुका था। 

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।-मुकेश कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर, कतरास अंचल