विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में एक्शन के बाद होमगार्ड फिजिकल टेस्ट आयोजित, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ले जाने पर रोक

Published: Wed, 08 Apr 2026 12:18 PM (IST)

धनबाद में होमगार्ड बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीसरे दिन उपायुक्त आदित्य रंजन की कार्रवाई के बाद स्थिति सुधर ...और पढ़ें

होमगार्ड बहाली के दौरान जांच करते उपायुक्त आदित्य रंजन

होमगार्ड बहाली के दौरान जांच करते उपायुक्त आदित्य रंजन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। होमगार्ड बहाली को लेकर शहर के मेमको मोड़ स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के नहीं होने पर उपायुक्त आदित्य रंजन के स्तर से कार्रवाई हाने के बाद बुधवार यानी तीसरे दिन स्थितियां बदली हुई नजर आयीं।

सुबह से ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने काम पर तैनात दिखे। यहां तक की परीक्षा के दौरान हर जगह सख्त निगरानी रखी जा रही थी। निगरानी के लिए डिजिटल व्यवस्था है। इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन मौजूद थे और हर कार्य की निगरानी खुद की।

Dhanbad News

(होमगार्ड बहाली के दौरान दौड़ की तैयारी में अभ्यर्थी)

इलेक्ट्रानिक गैजेट लेकर जाने पोर रोक

बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हर एक गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों को आदेश दिया है कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक गैजेट लेकर अंदर प्रवेश न करें। परीक्षा केंद्र के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। साथ ही, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

दौड़ के लिए आरएफआइडी का उपयोग

दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआइडी) चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इससे फर्जी अभ्यर्थियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bokaro Police Salary Fraud: पुलिस सिस्टम पर सवाल, तत्कालीन डीजीपी के आदेश मानते तो नहीं निकलते 4 करोड़

यह भी पढ़ें- झारखंड में कुएं से मिली लापता 15 वर्षीय किशोरी की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट एनआइसी पर प्रदर्शित की जाएगी।


-

आदित्य रंजन, उपायुक्त धनबाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।