Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! धनबाद में सक्रिय है हनीट्रैप गैंग: व्यवसायी को फंसाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, लाखों की ठगी

    By Khursheed Akram Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 01 May 2026 10:20 PM (IST)

    Dhanbad Honeytrap Gang: धनबाद में एक हनीट्रैप गिरोह सक्रिय है, जिसने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक व्यवसायी को अपने जाल में फंसाया। महिला और उसके साथियो ...और पढ़ें

    धनबाद में सक्रिय हनीट्रैक गिरोह। (प्रतीकात्मक फोटो)

    धनबाद में सक्रिय हनीट्रैक गिरोह। (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सहयोगी, जागरण, लोयाबाद (धनबाद)। Dhanbad Honeytrap Gang:फेसबुक के जरिए दोस्ती कर घर बुलाने वाली अनजान महिलाओं से सावधान रहने की जरूरत है। धनबाद में सक्रिय एक हनीट्रैप गिरोह इसी तरीके से लोगों को निशाना बना रहा है। आरोप है कि महिला अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को घर बुलाती है, फिर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है। हाल ही में इस गिरोह ने धनबाद के एक व्यवसायी को अपना शिकार बनाया है।

    लोयाबाद थाना क्षेत्र में हनीट्रैप गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला ने धनबाद के एक व्यवसायी को घर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट कर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। पीड़ित व्यवसायी ने गुरुवार देर शाम लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।

    शिकायत के अनुसार, फेसबुक मैसेंजर पर बातचीत के बाद महिला ने व्यवसायी को अपने घर बुलाया। एक युवक उसे केंदुआ से लेकर महिला के घर पहुंचा। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई, फिर कपड़े उतरवाकर फोटो और वीडियो बना लिया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

    आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 33 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। साथ ही सोने की अंगूठी और चैन भी छीन ली गई। क्रेडिट कार्ड से 1.67 लाख रुपये की खरीदारी भी कर ली गई। बाद में 10 लाख रुपये की मांग कर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुकी है। थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच जारी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।