धनबाद के आरती होटल में कपल पकड़ाया, पुलिस ने स्टाफ सहित प्रेमी जोड़े को लिया हिरासत में
निरसा के कंचनडीह स्थित आरती होटल में एक प्रेमी जोड़े के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने होटल ...और पढ़ें
-1770675402402_m.webp)
धनबाद के होटल में पकड़ाया प्रेमी जोड़ा
HighLights
आरती होटल में प्रेमी जोड़ा पकड़ाया, ग्रामीणों का हंगामा।
विधायक अरूप चटर्जी ने ग्रामीणों को शांत किया।
पुलिस ने प्रेमी जोड़े व होटल स्टाफ को हिरासत में लिया।
संवाद सहयोगी, गलफरबाड़ी। निरसा थाना क्षेत्र के कंचनडीह के समीप स्थित आरती होटल में सोमवार को एक प्रेमी जोड़ा पकड़ाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वेलोग प्रशासन से होटल को हमेशा के लिए बंद कराने की मांग करने लगे।
सूचना पाकर विधायक अरूप चटर्जी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़ा के साथ-साथ होटल संचालक पंकज सिंह, ओमकार सिंह व मैनेजर विकास सिंह को हिरासत में ले लिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में जामताडा के रहने वाले एक विशेष समुदाय के प्रेमी जोड़ा को आरती होटल में प्रवेश करते देखा गया। जब वेलोग काफी देर तक होटल से नहीं निकले तो ग्रामीणों को शक हो गया।
इसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर होटल के बाहर पहुंच गए और होटल संचालक से प्रेमी जोड़ा को बाहर निकालने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों के उग्र रूप देखकर होटल संचालक ने प्रेमी जोड़ा को होटल से नहीं निकालने दिया।
इससे ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। वेलोग तोड़फोड़ पर उतारु हो गए। स्थिति गंभीर होते देख इस बात की जानकारी निरसा पुलिस और विधायक अरूप चटर्जी को दी गई। खबर पाकर पुलिस व विधायक मौके पर पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।
इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि इस होटल में इस तरह के अनैतिक काम होने से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। इसलिए इस होटल को हमेशा के लिए बंद करा दिया जाए।
इस पर विधायक ने भी ग्रामीणों से कहा कि होटल में इस तरह काम नहीं होना चाहिए। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इधर माहौल शांत होने के बाद पुलिस ने होटल से प्रेमी जोड़ा को सुरक्षित निकालकर पुलिस जीप से निरसा थाना ले गई।
इस दौरान पुलिस ने होटल संचालक पंकज सिंह, ओमकार सिंह और मैनेजर विकास सिंह को पकड़कर निरसा थाना ले गई। इनलोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिख रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।