धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा, तीन की मौत, एक महिला घायल
Dhanbad Illegal Coal Mine Collapses: धनबाद के कतरास में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से तीन लोगों की ...और पढ़ें
HighLights
धनबाद में अवैध कोयला खनन स्थल पर चाल धंसी।
हादसे में दो लोगों की मौत, एक महिला घायल।
घायल महिला का कतरास के अस्पताल में इलाज जारी।
संवाद सहयोगी, कतरास (धनबाद)। झारखंड के धनबाद जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र में केशलपुर कुम्हार बस्ती के समीप रविवार सुबह जोरदार आवाज के साथ बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के एकेडब्लूएमसी कोलियरी के कांटा पहाड़ी बंद परियोजना में कोयला खनन के दाैरान बड़ा हादसा हो गया।
हादसे में कतरासगढ़ राजबाड़ी रोड के केवट टोला निवासी करीब 40 वर्षीय मुंगिया देवी, 50 वर्षीय आदरी देवी और धनंजय कुम्हार की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे में भरत सोनी की पत्नी सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सीमा देवी के बाएं पैर में गंभीर रूप से चोटें आई है। उसका इलाज कतरास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। खबर पाते ही बीसीसीएल प्रबंधन, रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस का कहना है कि कुछ पुरुष और महिलाएं अवैध खनन स्थल पर जलावन के लिए कोयला निकालने गए थे। इसी दाैरान चाल धंस गया। कोयले और मिट्टी के ढेर के नीचे दब जाने से तीन लोगों की माैत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- धनबाद में अधिवक्ता जावेद की हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
इधर, जख्मी कतरासगढ़ राजवाड़ी स्थित केवट कुल्ही निवासी भरत सोनी की पत्नी सीमा ने बताया कि चार महिलाएं जलावन के लिए कोयला लेने गई थीं। तभी अचानक ऊपर से भू-धंसान हो गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जख्मियों को निकालकर मोटरसाइकिल से निजी अस्पताल ले गए। सीमा देवी के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।
