Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा धनबाद, रथ खींचने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:52 PM (GMT+05:30)

    Jagannath Rath Yatraः इस्कॉन धनबाद द्वारा जगजीवन नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ...और पढ़ें

    धनबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़। (फोटो जागरण)

    धनबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. इस्कॉन धनबाद ने जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा निकाली।

    2. हजारों श्रद्धालुओं ने तेज धूप में भी रथ की डोर खींची।

    3. आदिवासी नृत्य, छऊ नृत्य और भजन-कीर्तन ने माहौल भक्तिमय बनाया।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Rath Yatra 2026ः भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होना और रथ की डोर खींचना सनातन परंपरा में चारधाम यात्रा के समान पुण्यदायी माना जाता है। इसी आस्था के साथ इस्कॉन धनबाद, जगजीवन नगर की ओर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु तेज धूप के बावजूद शामिल हुए।

    स्टील गेट से निकली रथ यात्रा 

    Jagannath Rath Yatra 2026 की शुरुआत सरायढेला दुर्गा मंदिर परिसर से हुई। प्रारंभ में आदिवासी महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की थाप से माहौल भक्तिमय बना दिया।

    Jagannath Rath

    इसके बाद छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत भगवान जगन्नाथ का सुसज्जित रथ शोभायात्रा के लिए रवाना हुआ। रथ को रंग-बिरंगे पुष्पों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

    कीर्तन मंडली ने वातावरण को बना दिया भक्तिमय

    श्रद्धालु पूरे मार्ग में 'जय जगन्नाथ' के जयकारे लगाते हुए रथ की डोर खींचते रहे। इस्कॉन धनबाद की विशेष कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    Jagannath Rath Yatra Dhanbad

    यात्रा में धनबाद सांसद ढुलू महतो भी शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। ISKCON Dhanbad जगजीवन नगर के प्रभारी प्रेम दास ने बताया कि वर्ष 2019 से धनबाद में नियमित रूप से रथयात्रा निकाली जा रही है। इसके आयोजन में आईआईटी (आईएसएम) और बीआईटी के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहता है।

    Jagannath Rath Yatra

    उन्होंने बताया कि इस बार चार दिवसीय रथयात्रा महोत्सव का आयोजन गोल्फ ग्राउंड में किया गया है, जहां प्रतिदिन भक्ति, कीर्तन और आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन लगभग 50 हजार लोगों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

    खबरें और भी

    रथ की डोर खींचने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में रथ की डोर खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    Jagannath Rath Yatra 1

    भीड़ को देखते हुए सरायढेला से रणधीर वर्मा चौक तक मार्ग को वन-वे कर दिया गया, जिससे यातायात सुचारु बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी भी रथयात्रा के दौरान व्यवस्था संभालते नजर आए।