JEE Advanced में धनबाद का जलवा: तन्मय तनय बने जिला टॉपर, 40 छात्रों को मिला IIT का टिकट
IIT Roorkee ने जेईई एडवांस के परिणाम जारी किए, जिसमें धनबाद के 40 छात्रों ने सफलता हासिल की है। ...और पढ़ें

जेईई एडवांस में धनबाद से 40 छात्रों ने पाई सफलता।(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस परिणाम घोषित किए।
धनबाद के तन्मय तनय ने जिले में टॉप किया।
जिले के 40 छात्रों ने जेईई एडवांस में सफलता पाई।
जागरण संवाददाता, धनबाद। IIT Roorkee ने रविवार देररात जेईई एडवांस का परिणाम जारी कर दिया। दून पब्लिक स्कूल कुसुम विहार के छात्र तन्मय तनय ने 708 कामन रैंक लिस्ट (सीआरएल) प्राप्त कर जिले में टाप किया। तन्मय ने 360 में से 222 अंक प्राप्त किया।
धनबाद से 40 छात्रों ने जेईई एडवांस में सफलता पाई है।एक तरह से इन्हें आइआइटी में एडमिशन का टिकट मिल गया है। रैंक के आधार पर देश के प्रतिष्ठित आइआइटी में चुनिंदा ब्रांच में इनका एडमिशन होगा। हालांकि, यह संख्या बढ़ भी सकती है।
जेईई एडवांस में जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम सरायढेला की परी रानी ने 4747, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के सुधांशु शेखर ने 4938, दून पब्लिक स्कूल कुसुम विहार के नयनेश निश्चल ने 5150, क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल गोविंदपुर के अभिनव कुमार ने 5751, दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर के युवराज प्रीत ने 7421, आइएसएल के शुभम कुमार लाल ने 8752 सीआरएल शामिल हैं
जेईई एडवांस्ड 2026 : कॉमन रैंक लिस्ट में जिले के टॉप-10 छात्र
| रैंक (जिला) | छात्र | स्कूल | ऑल इंडिया रैंक (CRL) |
|---|---|---|---|
| 1 | तन्मय तनय | दून पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार | 708 |
| 2 | परी रानी | श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम, सरायढेला | 4747 |
| 3 | सुधांशु शेखर | डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर | 4938 |
| 4 | नयनेश निश्चल | दून पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार | 5150 |
| 5 | अभिनव कुमार | क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर | 5751 |
| 6 | युवराज प्रीत | दिल्ली पब्लिक स्कूल, कार्मिक नगर | 7421 |
| 7 | शुभम कुमार लाल | आईएसएल | 8752 |
| 8 | सौम्य राज | डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर | 8874 |
| 9 | शौर्य कश्यप | दून पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार | 11996 |
| 10 | ऋषभ मिश्रा | मोंटफोर्ट एकेडमी | 16037 |
देश के प्रमुख आईआईटी में बीटेक सीटें
| संस्थान | सीटें |
|---|---|
| IIT Kharagpur | 1,919 |
| IIT BHU Varanasi | 1,589 |
| IIT Bombay | 1,360 |
| IIT Roorkee | 1,353 |
| IIT Delhi | 1,239 |
| IIT Kanpur | 1,210 |
| IIT (ISM) Dhanbad | 1,210 |
| IIT Madras | 1,121 |
| IIT Guwahati | 962 |
| IIT Patna | 817 |
| IIT Ropar | 646 |
| IIT Hyderabad | 630 |
| IIT Jodhpur | 610 |
| IIT Mandi | 520 |
| IIT Bhubaneswar | 496 |
| IIT Indore | 480 |
| IIT Dharwad | 385 |
| IIT Gandhinagar | 360 |
| IIT Bhilai | 329 |
| IIT Jammu | 305 |
| IIT Tirupati | 254 |
| IIT Palakkad | 200 |
| IIT Goa | 165 |
IIT में उपलब्ध कुल बीटेक सीटें : 18,160।