धनबाद में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, लाखों के आभूषण चोरी; सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर
धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में मधु लक्खी ज्वेलर्स में सेंधमारी कर लाखों के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, पुल ...और पढ़ें

मधु लक्खी ज्वेलर्स में चोरों ने की सेंधमारी। (फोटो जागरण)
HighLights
धनबाद में मधु लक्खी ज्वेलर्स में सेंधमारी हुई।
लाखों रुपये के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए।
चोर सीसीटीवी डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
जागरण संवाददाता, धनबाद। सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के सामने स्थित मधु लक्खी ज्वेलर्स में चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोर लाखों रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। वारदात के बाद चोर दुकान का सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गए।
दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तब चोरी की घटना का पता चला। चोरों ने दुकान के बगल में स्थित एक बढ़ई की दुकान के रास्ते दीवार में सेंध लगाकर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद करीब डेढ़ से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जाते समय चोरों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी साथ ले गए।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा सेंधमारी के तरीके और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि दुकान संचालक की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।