Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के केंदुआ में पुराना महाप्रबंधक आवास की दीवार गिरी, जमीन से निकलने लगी गैस; लोगों में डर

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 12:56 PM (IST)

    केंदुआ, धनबाद में गैस रिसाव बढ़ने से पुराने महाप्रबंधक आवास की दीवार ढह गई और जमीन से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलने लगी। पास के घरों में भी दरारें आई ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। केंदुआ में एक बार फिर से गैस रिसाव बढ़ गया है। धनबाद से बोकारो और रांची जाने वाली सड़क पर हुए धंसान के दूसरे दिन गुरुवार को पुराना महाप्रबंधक आवास की चारदीवारी धराशायी हो गई। इस जगह से गैस भी निकलने लगी है।

    इस घटना से आसपास रहने वाले लोगों में भी भय देखा जा रहा है। जबकि महाप्रबंधक आवास के अलावा पास के एक घर में दरारें फटी और यहां भी गैस निकलने लगी। जबकि घटना के 28 घंटे बीत जाने के बाद भी धनबाद जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सड़क को सुरक्षित करने के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। केवल लोगों को हटाने के लिए सर्वे का ही कार्य चल रहा है। जबिक प्रबंधन ने बुधवार से ही जमीन के अंदर नाइट्रोजन डालने का काम बंद कर दिया है।

    गुरुवार को भी सड़क के धंसने का सिलसिला जारी रहा। इस भूधंसान के कारण ही महाप्रबंधक आवास की चाहरदीवारी भी धंस गई। यहां से निकलन रही गैस कार्बन मोनोक्साइड है। गैस की तीव्रता 2047 पीपीएम है।

    Dhanbad

    (पास के घरों में पड़ी दरार)

    इस इलाके में दिसंबर 2025 से ही कार्बन मानोक्साइड का रिसाव हो रहा है और अब तक चार लोगों की जान भी जा चुकी है। तब से लेकर अब तक बीसीसीएल की ओर से नाइट्रोजन गैस की फिलिंग की जा रही थी।

    महाप्रबंधक कर रहे कैंप, डीजीएमएस के लोग भी पहुंचे

    तेजी से गैस रिसाव होने की सूचना पर पीबी एरिया के महाप्रबंधक जीसी साहा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। यहां वे हर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। वहीं भूधंसान और गैस रिसाव रोकने के लिए यहां मिट्टी और बालू भराई की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) ओर जेआरडीए की भी टीम पहुंची हुई है।

    खबरें और भी

    नगर निगम में चल रही बैठक

    इधर केंदुआ की स्थिति को लेकर धनबाद नगर निगम की ओर से भी बैठक की जा रही है। इस बैठक में जिला प्रशासन के अलावा जेआरडीए, डीआरडीबी, निगम समेत तमाम संबंधित अधिकारी शामिल हैं। बैठक में मुख्य रूप से लोगों की सुरक्षा और भूधंसान व गैस रिसाव को रोकने पर चर्चा चल रही है।