धनबाद के युवक ने ओडिशा में की महिला से दरिंदगी, रेप के बाद चौथी मंजिल से फेंका; दो गिरफ्तार
Dhanbad Man Arrested in Odisha: ओडिशा के जगतसिंहपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आ ...और पढ़ें

शुभम कुमार और सोमनाथ ओझा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिला में स्थानीय पुलिस ने रेप और मर्डर केस में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक धनबाद जिला के मधुबन थाना का रहनेवाला शुभम कुमार है।
जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अंकित वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी है और बताया है कि 22 और 23 फरवरी की रात को एक महिला बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर मर गई। 23 फरवरी की सुबह शिकायत मिली और उसके बाद यूडी केस दर्ज किया गया।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कई बातें सामने आईं। तिर्तोल थाने में मृतका की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। यह पता चला कि यह कोई एक्सीडेंटल मामला नहीं था। आरोपित शुभम कुमार जो झारखंड के धनबाद के मधुबन थाना का निवासी है और इस कांड में उसकी संलिप्तता है।
उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे बिल्डिंग से फेंक दिया। आगे की जांच में उसके पुरूष मित्र सोमनाथ ओझा के बारे में जानकारी मिली। 22 की रात को वह सोमनाथ से मिलने गई थी, जहां किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया।
बाद में, सोमनाथ ने उसे मार्केट एरिया के पास छोड़ दिया, जहां उसकी मुलाकात शुभम से हुई। जो पारादीप जा रहा था। चूंकि वह उसी तरफ जा रही थी, इसलिए वह उसे अपने साथ ले गया।
फिर शुभम उसे अपने घर ले गया, जहाां उसने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और उसे इमारत की चौथी मंजिल से फेंक दिया। जांच के दौरान, शुभम के मोबाइल फोन से वयस्क वीडियो सामग्री भी बरामद की गई।