Dhanbad News: भाई ने दोस्त पर किया भरोसा, वही बना बहन का गुनहगार; घर छोड़ने के बजाय तीन दोस्तों संग किया गंदा काम
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ चार युवकों ने ...और पढ़ें

सुदामडीह थाना क्षेत्र में आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
धनबाद में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म।
चार युवकों पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कर रही तलाश।
सुदामडीह थाने में मामला दर्ज, जांच जारी।
संवाद सूत्र, चासनाला (धनबाद)। झारखंड के धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिक आदिवासी के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सभी चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
सुदामडीह थाना में एक 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म को लेकर लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन गुरुवार को परसियाबाद स्थित अपनी सहेली के घर गई थी। वहां से वह झरिया गई थी। झरिया से लौटने के दौरान बहन ने फोन कर घर ले जाने के लिए कहा। बाइक उपलब्ध नहीं होने पर भाई ने अपने परिचित संजू रवानी से उसे घर पहुंचाने का आग्रह किया।
संजू रवानी किशोरी को घर पहुंचाने के बजाय दयाशंकर यादव के घर ले गया। वहां पहले से 19 वर्षीय दयाशंकर यादव, 18 वर्षीय आजाद अंसारी, 40 वर्षीय रंजन साव व 18 वर्षीय संजू रवानी सभी गौरखूंटी निवासी मौजूद थे। इन सभी ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
शिकायत के अनुसार चारों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने स्वजनों को आप बीती सुनाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन किशोरी को लेकर सुदामडीह थाना पहुंचे व लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
