यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जल-जमाव को लेकर धनबाद के विधायक का सत्याग्रह, नाली के पानी में बैठकर किया आंदोलन; महिलाओं का मिला साथ
Jharkhand News जलजमाव के कारण शहर के धैया मंडल बस्ती को जाने वाली सड़क पर बरसात के कारण काफी पानी भर गया है। इस जल जमाव को हटाने को लेकर धनबाद के विधाय ...और पढ़ें

HighLights
- जमाव के कारण पानी में से आने लगी थी बदबू
- बरसात के शुरू होते ही पानी हुआ जमना शुरू
- पानी निकासी का कार्य किया गया शुरू
जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: शहर के धैया मंडल बस्ती को जाने वाली सड़क पर बरसात के कारण हुए जल जमाव को हटाने के लिए मंगलवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा उसी जमे पानी में जाकर बैठ गए।
उन्हें मनाने के लिए नगर आयुक्त रविराज शर्मा धनबाद नगर निगम की सफाई टीम के साथ पहुंच गए हैं। मशीन लगाकर पानी निकासी का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विधायक के साथ महिलाएं भी शामिल
विधायक राज सिन्हा के इस आंदोलन में मंडल बस्ती की महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। विधायक के इस आंदोलन के कारण धैया मुख्य सड़क पर काफी लोग जुट गए हैं।
वहीं, दूसरी ओर नगर निगम की टीम भी पानी निकासी को लेकर अपना काम कर रही है। विधायक राज सिन्हा की मांग है कि जब तक पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होती वे ऊना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
महीनों से जमा है बारिश और नाली का पानी
धैया मंडल बस्ती को जाने वाली सड़क पर बरसात के शुरू होते ही पानी जमना शुरू हो गया था। यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने का कारण अब यह पानी बदबू भी देने लगा था।
आये दिन इस सड़क से गुजरने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए राज सिन्हा ने बीते 11 अगस्त को इस जगह का दौरा नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ किया था।
साथ ही आईआईटी-आईएसएम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का निदान करने की मांग की थी। चेतावनी भी दिया था कि यदि उनकी मांग पूरी नही हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
पैंट उठा नंगे पैर पहुंचे नगर आयुक्त
विधायक राज सिन्हा के पानी के बीच बैठने की सूचना मिलते ही धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्म पूरी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अपने जूते उतरे और पैंट को ऊपर उठा कर गंदे पानी से होते हुए विधायक राज के पास जा पहुंचे।
उनसे आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन विधायक नहीं माने। वहीं दूसरी ओर रविराज शर्मा के निर्देश पर पानी निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया। विधायक राज सिन्हा अब भी पानी में ही बैठे हुए हैं।
ये भी पढ़ें-
Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के करीबी ने चंपई को बताया 'विभीषण', कहा- सरकार को तोड़ने की कोशिश की