Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के BCCL अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी बनाने की मांग, सांसद ढुलू महतो ने संसद में उठाई आवाज

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:49 PM (GMT+05:30)

    सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी बनाने की मांग संसद में उठाई। कोयला मंत्रालय ने जवाब में कहा कि फिलहाल ऐसी को ...और पढ़ें

    सांसद दुलू महतो। फाइल फोटो

    सांसद दुलू महतो। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सांसद ढुलू महतो ने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया।

    2. बीसीसीएल अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी बनाने की मांग।

    3. कोयला मंत्रालय ने फिलहाल योजना न होने की बात कही।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा के मानसून सत्र में कोयलांचल की स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की मांग की।

    उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा राजधानी धनबाद में लाखों कोयला कर्मियों, श्रमिकों और आम नागरिकों के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की जरूरत है।

    लोकसभा में अतारांकित प्रश्न के माध्यम से सांसद ने कोयला मंत्रालय से पूछा कि बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल प्रमुख रेफरल सेंटर होने के बावजूद गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है, जिससे उन्हें लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

    उन्होंने अस्पताल को अत्याधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस करने की समयबद्ध योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों में अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के विस्तार को लेकर सरकार का पक्ष जानना चाहा।

    केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

    इस सवाल के जवाब में कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोकसभा में उत्तर दिया कि बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल वर्तमान में मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। सुपर स्पेशियलिटी उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को कोल इंडिया द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसका खर्च निर्धारित नियमों के तहत वहन किया जाता है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बदलने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, खनन क्षेत्रों के अस्पतालों और औषधालयों को आधुनिक चिकित्सा उपकरण, एंबुलेंस, जीवनरक्षक दवाइयों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    सांसद ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रांची, कोलकाता, दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक और मानसिक बोझ बढ़ता है।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि धनबाद की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक बनाने के लिए वे संसद और केंद्र सरकार के समक्ष लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- कोल इंडिया की बोर्ड बैठक पर टिकी निगाहें, तिमाही नतीजों और लाभांश पर होगा 27 जुलाई को फैसला