बिहार के 'सुल्तानगंज गोलीकांड' का असर: धनबाद नगर निगम में हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध, CCTV से होगी निगरानी
धनबाद नगर निगम ने बिहार के सुल्तानगंज में हुई गोलीबारी की घटना के बाद अपने परिसर में हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य कार ...और पढ़ें

धनबाद नगर निगम में लगा पोस्टर। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अशीष सिंह, धनबाद। बिहार के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कार्यपालक अभियंता कृष्ण भूषण प्रसाद की गोली मारकर किए जाने की घटना ने प्रशासनिक महकमे को झकझोर दिया है।
इसी के मद्देनजर धनबाद नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा और सख्त निर्णय लिया है। नगर निगम कार्यालय परिसर में अब किसी भी व्यक्ति को हथियार के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर आयुक्त, सरकारी सुरक्षा कर्मियों, मेयर और डिप्टी मेयर के अधिकृत बाडीगार्ड को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति, फिर चाहे वह निजी सुरक्षाकर्मी ही क्यों न हो, हथियार लेकर कार्यालय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी आगंतुकों को अपने हथियार बाहर ही जमा करने होंगे। निगम प्रशासन का मानना है कि यह कदम कार्यालय परिसर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। नगर निगम परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं।

मेयर और डिप्टी मेयर के पास भी लोग आते हैं। इनमें हथियारबंद लोग भी बहुतायत होते हैं। ऐसे में हथियारों की मौजूदगी संभावित खतरे को बढ़ा सकती है।
जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह नियम सभी प्रकार के हथियारों पर लागू होगा। विधि द्वारा मान्य धार्मिक परंपराओं के तहत धारण किए जाने वाले कृपाण (सिख कृपाण) को इस आदेश से छूट दी गई है।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और अधिक होगी सुदृढ़
नगर निगम प्रशासन ने यह भी बताया कि परिसर में पहले से ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसे और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। सुरक्षा कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
खबरें और भी
नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि इस आदेश का पालन करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आम जनता और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसलिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस नए आदेश के लागू होने के बाद नगर निगम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी हो गई है।
बिहार में हुई घटना को लेकर नगर निगम ने एहतियातन यह निर्णय लिया। हथियारबंद लोगों के कार्यालय के अंदर प्रवेश पर रोक रहेगी। इस कदम से भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को काफी हद तक रोका जा सकेगा। - प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त