Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad News: चुनाव ड्यूटी पर आए ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, कॉलेज में मच गया हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 03:33 PM (IST)

    Dhanbad ITBP Jawan Suicide झारखंड विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर धनबाद आईटीबीपी के जवान 29 वर्षीय संदीप सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना ...और पढ़ें

    मृत जवान को देखने पहुंचे सिटी एसपी अजीत कुमार (जागरण)
    मृत जवान को देखने पहुंचे सिटी एसपी अजीत कुमार (जागरण)

    HighLights

    1. धनबाद में आईटीबीपी जवान ने की आत्महत्या
    2. धनबाद में चुनाव ड्यूटी पर आया था आईटीबीपी जवान

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबाद के बलियापुर आए आईटीबीपी के जवान 29 वर्षीय संदीप सिंह ने खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में संदीप को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से जख्मी हालत ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद इसकी सूचना उत्तराखंड स्थित घर वालों को दी गई है। घटना की सूचना पर सिटी एसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

    बीबीएम कॉलेज में साथियों के साथ रह रहा था जवान

    बताया जा रहा है कि चुनाव ड्यूटी में संदीप सिंह अपनी कंपनी के जवान के साथ बीबीएम कॉलेज बलियापुर में रुका हुआ था। कॉलेज में पढ़ाई लिखाई का काम भी शुरू हो रहा था। ऐसे में साफ सफाई का काम चल रहा था, जवानों को बगल में सामान शिफ्ट करने को कहा गया था।

    कई जवान अपने सामान को शिफ्ट कर रहे थे। इस दौरान संदीप अपने कमरे में चला गया। और खुद को गोली मार ली। हालांकि गोली क्यों मारी इसका खुलासा नहीं हो पाया है ना ही अधिकारी इसके बारे में ज्यादा कुछ बता पा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि जवान काफी तनाव में था।

    मामले की हो रही जांच

    सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कंपनी के पदाधिकारी से भी इस मामले में बातचीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घर वाले भी पहुंच रहे हैं।

    खबरें और भी

    पोस्टमार्टम : दाहिने सीने में लगकर आर पार हो गई गोली

    मृत जवान संदीप सिंह को सीने के ऊपरी हिस्से पर एक गोली लगी। और यह गोली पीठ से होते हुए और पर हो गई। जवान का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। पाया गया कि सीने में गोली लगने के बाद अत्यधिक रक्त स्राव से जवान की जान चली गई। पुलिस सभी प्रक्रिया करके अब शव को रुद्रप्रयाग भेज रही है।

    आत्महत्या एक गंभीर समस्या है जो किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। आत्महत्या से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। आत्महत्या से बचने के लिए अपने परिवार, दोस्तों, और समुदाय के साथ मजबूत संबंध बनाए रखें। मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करें। यदि आप तनाव, अवसाद, या अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो पेशेवर मदद लें। एक मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर आपको अपनी भावनाओं को संभालने और समस्याओं का समाधान खोजने में मदद कर सकता है।

    Jharkhand Election Result: सरयू राय ने गिनाईं BJP की 5 बड़ी गलतियां, कहा- मुझे तो अछूत मान लिया गया था

    Bihar Politics: पशुपति के बेटे ने बढ़ाई चिराग की टेंशन, बिहार में सियासी पारा हाई; गांव-गांव में हो रही चर्चा