Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad News: रेलवे का बड़ा फैसला, 1 जनवरी से 28 ट्रेनों का बदल जाएगा नंबर, पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 01:01 PM (IST)

    Train From Dhanbad एक जनवरी से पूर्व मध्य रेल की 276 पैसेंजर ट्रेनें कोरोना काल के पहले की तरह पुराने नंबर से चलेंगी। जीरो नंबर के साथ चलने वाली पैसें ...और पढ़ें

    धनबाद मंडल की कई ट्रेनों के बदलेंगे नंबर (जागरण)
    धनबाद मंडल की कई ट्रेनों के बदलेंगे नंबर (जागरण)

    HighLights

    1. धनबाद डिवीजन के कई ट्रेनों के नंबर बदले जाएंगे
    2. वहीं पूर्व मध्य रेलवे की 276 पैसेंजर ट्रेनों में बदलाव होगा

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: पूर्व मध्य रेल की 276 पैसेंजर ट्रेनें कोरोना काल के पहले की तरह पुराने नंबर से चलेंगी - जीरो नंबर के साथ चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों से हटेगा स्पेशल का टैग तापस बनर्जी, धनबाद : एक जनवरी से रेलवे का नया टाइम टेबल लागू होगा। इसके साथ ही जीरो नंबर के साथ चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों से स्पेशल का टैग हट जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे की 276 पैसेंजर ट्रेनों में बदलाव होगा।

    इनमें धनबाद रेल मंडल की 28 पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। सभी ट्रेनें अब अपने पुराने नंबर के साथ चलेंगी। साल 2020 में कोरोना काल के दौरान बंद हुई पैसेंजर ट्रेनें परिस्थिति सामान्य होने के बाद स्पेशल के रूप में चलाई गईं। लगभग पांच वर्षों के बाद ट्रेनों को अगले साल से पुराने नंबर से चलाया जाएगा। रेलवे ने पहले एक अक्टूबर से इसकी तैयारी की थी। नया टाइम टेबल भी एक अक्टूबर से ही लागू होना था। पहली बार एक जनवरी से बदलाव प्रभावी होगा।

    पुराने नंबर से चलने वाली ट्रेनें अभी नया नाम

    • 03331 - 53339 चंद्रपुरा-धनबाद पैसेंजर रविवार छोड़ कर
    • 03332 - 53340 धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर रविवार छोड़ कर
    • 03323 - 53323 सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर
    • 03324 - 53324 धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर
    • 03327 - 53327 सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर
    • 03328 - 53328 धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर
    • 03601 - 53333 सिंदरी टाउन-धनबाद पैसेंजर
    • 03602 - 53334 धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर
    • 03343 - 53343 गोमो-चोपन पैसेंजर
    • 03344 - 53344 चोपन - गोमो पैसेंजर
    • 03361 - 53347 गोमो -बरवाडीह पैसेंजर
    • 03362 - 53348 बरवाडीह-गोमो पैसेंजर
    • 03341 - 53357 बरकाकाना-डेहरी आन सोन पैसेंजर
    • 0342 - 53358 डेहरी आन सोन -बरकाकाना पैसेंजर
    • 03363 - 53349 बरवाडीह-डेहरी आन सोन पैसेंजर
    • 03364 - 53350 डेहरी आन सोन-बरवाडीह पैसेंजर
    • 03369 - 53369 मधुपुर-कोडरमा पैसेंजर रविवार छोड़ कर
    • 03370 - 53370 कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर रविवार छोड़ कर
    • 03371 - 53371 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर
    • 03372 - 53372 बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर
    • 03605 - 53365 महेशमुंडा-कोडरमा पैसेंजर रविवार छोड़ कर
    • 03606 - 53366 कोडरमा-महेशमुंडा पैसेंजर रविवार छोड़ कर
    • 03607 - 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर
    • 03608 - 53374 बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर
    • 03637 - 53375 बरकाकाना-सिधवर पैसेंजर
    • 03638 - 53376 सिधवर-बरकाकाना पैसेंजर
    • 03653 - 53351 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर
    • 03654 - 53352 चुनार-बरवाडीह पैसेंजर  

    इन ट्रेनों के भी बदलेंगे नंबर

    गोमो-आसनसोल मेमू, बरकाकाना-आसनसोल मेमू, धनबाद-बांकुड़ा मेमू, भागा-आद्रा मेमू, भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू, आद्रा-बरकाकाना मेमू, टाटा-बरकाकाना मेमू

    ये भी पढ़ें

    Ramdas Soren: आखिर ढाई महीने में रामदास सोरेन ने ऐसा क्या कर दिया? हेमंत सोरेन ने दोबारा बना दिया मंत्री

    Jharkhand News: झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता कैसे चुना जाएगा? दिल्ली से आया संदेश और सस्पेंस खत्म

    खबरें और भी