यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कुख्यात गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी से एक मुलाकात ने बदली थी किस्मत, ऐसे बना अमन सिंह जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह
झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का अभियुक्त गैंगस्टर अमन सिंह रविवार को धनबाद जे ...और पढ़ें

जासं, धनबाद। गैंगस्टर अमन सिंह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का रहने वाला था। अमन ने पहले ही तय कर लिया था कि उसे गैंगस्टर बनना है। अपने गांव की एक मामूली लड़ाई में पहली बार उसे वर्ष 2010 में जेल जाना पड़ा था। उसे इसके बाद फैजाबाद जेल भेजा गया था। वहां उसकी मुलाकात यूपी के कुख्यात मुन्ना बजरंगी से हुई थी।
जुर्म की दुनिया का बड़ा नाम अमन सिंह
मुन्ना बजरंगी के कहने पर ही अमन सिंह ने 2015 में आजमगढ़ के अतरोलिया में डा. सरोज को गोली मारी थी। इस घटना के बाद अमन गिरफ्तार हुआ था और दो साल तक आजमगढ़ की जेल में बंद रहा।
डाक्टर की हत्या के बाद वह चर्चा में आ चुका था। जेल से बाहर निकला तो उसने जुर्म की दुनिया से अपना रिश्ता और मजबूत कर लिया। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के बाद वह धनबाद के अपराध जगत में भी बड़ा नाम बन गया।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
रंगदारी के अलावा कोयले से कर रहा था कमाई
पुलिस ने वर्ष 2022 के मई माह में अमन सिंह के भाई अजय सिंह की गिरफ्तारी की थी। अजय ने अपने बयान में कहा था कि बिहार और यूपी जाने वाले कोयले में उसकी धनबाद के कोयला तस्करों के साथ 30 प्रतिशत की साझेदारी थी। इस पैसों से उसने कई जगहों पर चल और अचल-संपत्ति बनाई।
खबरें और भी
उसने नेपाल समेत कई जगहों पर फ्लैट और जमीन खरीद रखी है। नेपाल के अलावा अमन ने बिहार, यूपी, बंगाल में भी कई अचल संपत्तियां अर्जित कीं। अजय सिंह ने पुलिस को बताया था कि अमन सिंह धनबाद में रंगदारी से भी लगभग 30 लाख रुपये हर महीने कमाई करता था।