Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad: पैसे के अभाव में अब नहीं रूकेगा इलाज, सदर अस्पताल में शुरू हो रही आयुष्मान की सेवा; मिलेगी यह सुविधा

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 02:32 PM (IST)

    धनबाद के सदर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मरीजों को जल्द लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसके स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटे ...और पढ़ें

    पैसे के अभाव में अब नहीं रूकेगा इलाज, सदर अस्पताल में शुरू हो रही आयुष्मान की सेवा
    पैसे के अभाव में अब नहीं रूकेगा इलाज, सदर अस्पताल में शुरू हो रही आयुष्मान की सेवा

    HighLights

    1. अस्पताल में अक्टूबर से आयुष्मान योजना का मिल सकता है लाभ
    2. रोगी कल्याण केंद्र गठन होते ही आयुष्मान योजना की सेवा होगी शुरू

    जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद के सदर अस्पताल में आने वाले कुछ दिनों के अंदर मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार काम में जुटे हुए हैं।

    इस लेकर रोगी कल्याण केंद्र गठन की प्रक्रिया भी चल रही है। रोगी कल्याण केंद्र गठन होते ही आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सेवा शुरू हो जाएगी।

    सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु ने बताया कि अक्टूबर महीने तक आयुष्मान की सेवा शुरू करने की कोशिश है। इसके लिए अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही जिला प्रशासन स्तर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जाएगी।

    सदर अस्पताल में बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

    जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल में आयुष्मान काउंटर पर रविवार छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में आयुष्मान कार्ड बनवाए जा सकते हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। राशन कार्ड और आधार कार्ड आवेदन में देना है।

    सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु ने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग आधे घंटे के अंदर आयुष्मान कार्ड बनाकर मरीज को दे दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड के तहत मरीज धनबाद के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर इलाज करवा सकते हैं।

    धनबाद में 36 जगह पर आयुष्मान भारत के तहत सेवा

    धनबाद में मौजूदा समय में आयुष्मान भारत योजना के तहत 36 सरकारी और निजी अस्पतालों में सेवा दी जा रही है। इसमें आठ सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। सदर अस्पताल में सेवा शुरू होते ही सरकारी अस्पतालों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी।

    खबरें और भी

    बताया जा रहा है कि वर्तमान में सदर अस्पताल में मेडिसिन, हड्डी रोग विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, नाक कान गला और दंत रोग विभाग के ओपीडी चल रहे हैं। अस्पताल में इंडोर सेवा की व्यवस्था भी जल्द शुरू की जाएगी।