Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad News: राजधानी एक्सप्रेस के अपर बर्थ से आ रही थी गंदी आवाज, जब महिलाओं ने देखा तो उड़े होश

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 11:52 AM (IST)

    Dhanbad News सियालदह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक नशे में धुत यात्री ने महिला यात्रियों के सामने निर्वस्त्र होकर गंदी हरकत की। महिलाओ ...और पढ़ें

    सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में शर्मनाक हरकत (जागरण फोटो)
    सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में शर्मनाक हरकत (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. ट्रेन में सफर कर रहे पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने किया ट्वीट
    2. शराब के नशे में धुत यात्री ने महिला सहयात्रियों को देख शुरू कर दी अश्लीलता

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: सियालदह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की  महिला यात्रियों को देख नशे में धुत जवान ने पहले निर्वस्त्र होकर गंदी हरकत की। महिलाओं के विरोध करने पर उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसे लेकर ट्रेन में हंगामा शुरू हो गया। देर रात तक हंगामा के बाद भुक्तभोगी महिला ने ट्रेन अधीक्षक से घटना की लिखित शिकायत की।

    राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे धनबाद के पूर्व मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल ने घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 12313 सियालदह राजधानी जैसी ट्रेन में डराने वाली घटना का प्रत्यक्षदर्शी बना। सोमेन राणा नाम का यात्री अर्द्ध नग्न हालत में पाया गया।नशे में धुत यात्री ने न केवल गंदी हरकत की बल्कि सहयात्रियों के साथ गाली-गलौज भी किया।

    अपर बर्थ में बैठ हो गया था निर्वस्त्र, कर रहा था गंदा काम

    12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिलाओं ने ट्रेन अधीक्षक से की गई शिकायत में बताया कि सेकेंड एसी के ए-वन कोच में 52 नंबर सीट के अपर बर्थ में बैठा यात्री निर्वस्त्र होकर गंदे काम कर रहा था। गंदी आवाजें निकाल रहा था।

    उन्हें मना करने उठी और बर्थ का पर्दा हटाया,जहां वह निर्वस्त्र बैठ कर गंदा काम करते दिखे। महिला यात्री ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

    ये भी पढ़ें

    Dhanbad News: धनबाद के लिए खुशखबरी, मिलेगी एक और सेमी हाई स्पीड ट्रेन; 4 अप्रैल को होगा स्पीड ट्रायल

    Dhanbad News: समय से पहले चलने की ट्रेन को दी सजा, 24 मिनट पहले आने से 25 मिनट ज्यादा रोका

    खबरें और भी