Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 15 दिनों में तीन सदस्यों की मौत से मातम

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:36 PM (IST)

    Dhanbad News: पुटकी के प्रेमनगर कॉलोनी में पासवान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज 15 दिनों के भीतर परिवार के तीन सदस्यों - सेवानिवृत्त शिक्ष ...और पढ़ें

    एक के बाद एक तीन लोगों की मौत के बाद गमजदा पासवान परिवार। (फोटो जागरण)

    एक के बाद एक तीन लोगों की मौत के बाद गमजदा पासवान परिवार। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. प्रेमनगर कॉलोनी में पासवान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा।

    2. महज 15 दिनों में परिवार के तीन सदस्यों का निधन।

    3. रामलगन, पत्नी देवंती और भाई महेश्वर की हुई मौत।

    संवाद सहयोगी, पुटकी (धनबाद)। कभी हंसी-खुशी से गुलजार रहने वाला पुटकी के प्रेमनगर कॉलोनी स्थित पासवान परिवार इन दिनों गहरे दुख में डूबा हुआ है। महज 15 दिनों के भीतर परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

    जिस आंगन में कुछ दिन पहले तक खुशियां गूंजती थीं, उसी घर से लगातार तीसरी बार अर्थी उठी है। इस दर्दनाक घटनाक्रम से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

    जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय सियालगुदरी के सेवानिवृत्त शिक्षक रामलगन पासवान (65) का लंबी बीमारी के बाद 1 जुलाई को धनबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 13 जुलाई को उनके तेरहवीं संस्कार के दौरान उनकी पत्नी देवंती देवी (56) स्नान करने के लिए बाथरूम गईं। वहां अचानक गिरने से बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    पत्नी की असामयिक मौत से पूरा परिवार टूट चुका था। परिजनों की आंखों के आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि बुधवार की सुबह एक और दुखद खबर आ गई। लंबे समय से बीमार चल रहे रामलगन पासवान के मंझले भाई एवं बीसीसीएल से सेवानिवृत्त महेश्वर पासवान (75) का बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

    लगातार तीन मौतों से परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। पूरे मोहल्ले के लोग इस घटना को सुनकर स्तब्ध हैं। हर किसी की जुबान पर यही चर्चा है कि आखिर एक ही परिवार पर इतनी बड़ी विपत्ति कैसे टूट पड़ी। शव आते ही प्रेमनगर कॉलोनी में लोगो की भीड़ जमा हो गई ।

    महेश्वर पासवान अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व दो बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोकाकुल परिवार में आदित्य पासवान, रूपेश पासवान, पप्पू पासवान, सुरेश ताती, शिवानंद पासवान, अक्षवर प्रसाद , राम बिलास राम , शैलेंद्र पासवान , सत्यजीत पासवान सहित अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि महेश्वर पासवान का अंतिम संस्कार गुरुवार को मोहलबनी भोरा घाट में किया जाएगा।