धनबाद के पाटलीपुत्र नर्सिंग होम में 51 लाख का यूपीआई घोटाला, पांच कर्मियों पर एफआईआर
Patliputra Nursing Home Fraud: धनबाद के पाटलीपुत्र नर्सिंग होम में फर्जी यूपीआई रसीदें बनाकर 51 लाख रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। संचालक ...और पढ़ें

जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम।
HighLights
पाटलीपुत्र नर्सिंग होम में 51 लाख रुपये का गबन।
फर्जी यूपीआई रसीदें बनाकर की गई धोखाधड़ी।
पांच कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस जांच जारी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित पाटलीपुत्र नर्सिंग होम में सुनियोजित तरीके से फर्जी यूपीआइ रसीद बनाकर लाखों रुपये गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में नर्सिंग होम के संचालक डा. निखिल कुमार ड्रोलिया ने बैंकमोड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 से 5 मई 2025 के बीच अस्पताल के कैश कलेक्शन में अनियमितता की गई। सितंबर 2025 में अकाउंट आडिट के दौरान वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा हुआ। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने नगद प्राप्त राशि में से रकम निकाल कर उसकी जगह फर्जी यूपीआइ भुगतान की रसीद तैयार की और डेली शीट रजिस्टर में फर्जी एंट्री कर राशि का गबन किया।
प्राथमिकी में पांच कर्मियों उत्पल कुमार मंडल, जोयदीप घोष, मो. नासिर, आदित्य कुमार साव और सुमित कुमार को नामजद किया गया है। आरोप है कि अलग-अलग अवधि में सभी ने मिलकर करीब 51 लाख 23 हजार 105 रुपये का गबन किया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि संबंधित कर्मियों ने रिकार्ड से छेड़छाड़ कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
बैंकमोड़ थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंकमोड़ थाना प्रभारी ने बताया कि आडिट रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा आरोपितों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।