श्रावणी मेले के लिए धनबाद-पटना इंटरसिटी को मिले दो नए ठहराव, अथमलगोला और फतुहा के यात्रियों को लाभ
श्रावणी मेले के मद्देनजर धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेन को अथमलगोला और फतुहा स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। ...और पढ़ें

धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस।
HighLights
धनबाद-पटना इंटरसिटी को अस्थायी ठहराव मिला।
श्रावणी मेले के कारण दो नए स्टेशन जोड़े।
अथमलगोला और फतुहा में रुकेगी ट्रेन।
जासं, धनबाद। श्रावणी मेले के मद्देनजर धनबाद-पटना इंटरसिटी का अस्थायी ठहराव अथमलगोला और फतुहा में दिया गया है। धनबाद से खुलने वाली ट्रेन अथमलगोला में 3:04-3:06 तक तथा फतुहा में शाम 3:42 - 3:44 तक रुकेगी। पटना से धनबाद आनेवाली ट्रेन का फतुहा में सुबह 8:53- 8:55 तथा अथमलगोला में सुबह 9:38-9:40 तक ठहराव होगा।
24-26 सितंबर को जयनगर व एक अक्टूबर को मौर्य एक्सप्रेस रद
धनबाद होकर चलने वाली राउरकेला-जयनगर और संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में रद रहेगी। राउरेला-जयनगर एक्सप्रेस 24 व 26 सितंबर तथा जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 25 व 27 सितंबर को रद रहेगी।
संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के पहिए एक अक्टूबर को थमे रहेंगे। दक्षिण पूर्व रेल के बंडाबुंडा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग के कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
धनबाद-बांकुड़ा मेमू आज नहीं चलेगी
धनबाद-बांकुड़ा मेमू बुधवार को रद रहेगी। वापसी में बिष्णुपुर-धनबाद मेमू भी नहीं चलेगी। आद्रा मंडल में विकास कार्याें को लेकर पहले 26 तक रद की गई ट्रेन अब 29 जुलाई तक रद कर दी गई है।