Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झरिया में शराब दुकान पर बरातियों और पुलिस में भिड़ंत, पथराव व बमबाजी के बाद लाठीचार्ज

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 11:32 PM (IST)

    Dhanbad News: झरिया के कतरास मोड़ पर शराब दुकान के पास नशे में धुत बारातियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें बारातियों ने पुलिस पर पथराव किया। ...और पढ़ें

    उपद्रव के बाद बारातियों को खदेड़ती झरिया पुलिस। (फोटो जागरण)

    उपद्रव के बाद बारातियों को खदेड़ती झरिया पुलिस। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. कतरास मोड़ पर नशे में धुत बारातियों ने पुलिस पर पथराव किया।

    2. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज कर कई को हिरासत में लिया।

    3. झरिया थाना क्षेत्र में घटना के बाद तनाव का माहौल है।

    संवाद सहयोगी, धनसार(धनबाद)। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पुल के समीप स्थित शराब दुकान के सामने रविवार रात करीब 9:30 बजे नशे में धुत बारातियों और झरिया पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं पुलिस जीप पर दो बम फेंके जाने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने बमबाजी की घटना से इनकार किया है।

    Jharia Police

    उपद्रवियों के उग्र तेवर देखकर पुलिसकर्मी जीप लेकर वहां से हट गए। कुछ देर बाद झरिया पुलिस कई वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने राजू समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    इधर, स्थिति बिगड़ती देख शराब दुकान संचालक दुकान बंद कर वहां से चला गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    बताया जा रहा है कि कतरास मोड़ स्थित गुलगुलिया बस्ती के समीप राजेश भुइयां की बेटी के विवाह समारोह का आयोजन था। कई वाहनों से बाराती वहां पहुंचे थे। इसी दौरान तीन दर्जन से अधिक बाराती शराब खरीदने दुकान पर पहुंचे और शराब पीकर नशे की हालत में हंगामा करने लगे।

    इसी बीच झरिया थाना की गश्ती पुलिस वहां पहुंची और सभी को हटने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। कुछ नशे में धुत लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और उन पर हमला कर दिया।


    झरिया थाना ने कहा, "नशे में धुत उपद्रवियों ने गश्ती पुलिस वाहन पर पथराव किया है। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    -

    शशिरंजन कुमार, इंस्पेक्टर, झरिया थााना।

    खबरें और भी