विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के 2 अपराधी घायल; 4 गिरफ्तार

By Amrit Kumar BauriEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 12:29 AM (IST)

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो ...और पढ़ें

मुठभेड़ स्थल पर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार (बीच में ) ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी के साथ विचार-विमर्श करते।

मुठभेड़ स्थल पर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार (बीच में ) ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी के साथ विचार-विमर्श करते।

HighLights

  1. पुलिस और अपराधियों के बीच धनबाद में हुई मुठभेड़।

  2. गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे हुए घायल।

  3. बुधवार देर रात छोटकी बौआ क्षेत्र में हुई मुठभेड़।

संवाद सूत्र, निचितपुर/ धनबाद। वासेपुर के भूली मोड़ पर दो दिन पहले गैंगस्टर खान के भाई शानू खान समेत एक दुकानदार और महिला पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले अपराधियों की तलाश में बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब डेढ़ दर्जन राउंड फायरिंग हुई।

East Basuriya OP

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भूली मोड़ गोलीकांड का शूटर चंदन ठाकुर दो गोलियां लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस से बचकर भागने के दौरान बाइक चालक प्रिंस कुमार खदान में गिर गया, जिससे उसे भी गंभीर चोट आई। दोनों को इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि प्रिंस खान गिरोह और धनबाद पुलिस के बीच शह-मात का खेल जारी है। दो दिन पहले 21 सितंबर को वासेपुर के भूली मोड़ पर दो बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर धनबाद पुलिस को चुनाैती दी थी।

छोटकी बौआ के पास हुई मुठभेड़

बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ से धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान के गुर्गों का हिसाब कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के छोटकी बौआ के पास बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसी में अपराधी शरण लिए हुए थे। 

Asharfi Hospital

इस दौरान पुलिस के साथ हुई फायरिंग में दो अपराधी घायल हो गए। वहीं, दो अपराधियों को पकड़ा गया है। सूचना यह भी है कि इन अपराधियों के पास से पुलिस को एक पिस्टल भी मिली है। कुल मिलाकर चार अपराधी पकड़े गए हैं। 

प्रिंस खान के लिए काम करते हैं गुर्गे

घायल अपराधियों के बार में बताया जाता है कि वे प्रिंस खान गिरोह के लिए काम करते हैं। दो दिन पहले वासेपुर के भूली मोड़ के पास इन्हीं अपराधियों ने फायरिंग की थी। दरअसल, गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान को लक्ष्य बनाकर करीब 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गई थीं। इस गोलीबारी में शानू के साथ ही एक दूध कारोबारी और एक महिला राहगीर घायल हो गए थे।

पुलिस मिली थी सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंद पड़े स्कूल में अपराधी शरण लिए हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। अपराधियों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। अपराधियों की गोलीबारी में ईस्ट बसुरिया की पेट्रोलिंग गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

Dhanbad Police Encounter 1

दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। इसी दौरान चंदन ठाकुर को दो गोलियां लगीं। दोनों गोलियां घुटने से ऊपर कमर के पास लगी हैं। दूसरी ओर अंधेरे का फायदा उठाकर प्रिंस भागने लगा, लेकिन दौड़ते समय वह खदान में जा गिरा और घायल हो गया।

Dhanbad Police Encounter 2

पुलिस ने मौके से चंदन के मामा जोधन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी प्रभात कुमार भी मौके पर पहुंचे और बाद में अशर्फी अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

छापेमारी टीम में बैंक मोड़ थाना प्रभारी असित कुमार, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, झरिया थाना प्रभारी, भूली ओपी प्रभारी योगिता लॉय समेत कई थानों के प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Dhanbad SSP

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। भागने के क्रम में एक अपराधी गिरकर घायल हुआ।

भूली मोड़ में फायरिंग करने वाला चंदन ठाकुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ है। मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें भूली मोड में बाइक चलाने वाला अपराधी प्रिंस कुमार भी मौके पर पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- देश के शीर्ष 25 IPS अधिकारियों में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार 18वें स्थान पर, झारखंड से एकमात्र

यह भी पढ़ें- ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की हकीकत से सामना, यूपी के गोंडा की कुमकुम को लगी गोली; अंधाधुंध फायरिंग में बाल-बाल बची जान