सिंदरी-धनबाद सड़क की बदहाली पर JLKM का अनूठा प्रदर्शन, गड्ढे में बैठकर की पूजा; विधायक को बताया फेल
JLKM नेता आशीष महतो ने सिंदरी-धनबाद सड़क की मरम्मत के लिए पुजारी के वेश में गड्ढों में बैठकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें
HighLights
जेएलकेएम नेता आशीष महतो ने सड़क पर किया अनोखा प्रदर्शन।
पुजारी बन गड्ढों में बैठकर की सड़क मरम्मत की पूजा।
जर्जर सिंदरी-धनबाद सड़क पर बढ़ रही दुर्घटनाओं के खिलाफ आवाज।
संवाद सूत्र, बलियापुर (धनबाद)। सिंदरी-धनबाद सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय प्रशासन और झारखंड सरकार का ध्यान खींचने के लिए जेएलकेएम नेता आशीष महतो ने गुरुवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुजारी का वेश धारण कर सड़क पर बने गड्ढे में बैठकर पूजा की और जल्द सड़क की मरम्मत की कामना की।
धनबाद और सिंदरी को जोड़ती है हीरक रोड
सिंदरी से धनबाद शहर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी जमा रहता है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
बारिश में खराब सड़क पर कई बाइक सवार गिर पड़े
बलियापुर से धनबाद जाने वाली हीरक रोड की जर्जर अवस्था के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। जर्जर सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बरसात का पानी जमा हो जाने से दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बुधवार को दिनभर हुई मूसलाधार बारिश के दौरान जर्जर हीरक रोड पर प्रजञ्य बीएड कॉलेज के पास कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गए।
जर्जर सड़क की अविलंब मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को बलियापुर के जेएलकेएम नेता आशीष महतो ने प्रजञ्य बीएड कॉलेज के पास जर्जर सड़क पर पूजा-अर्चना की, ताकि सरकार और प्रशासन उक्त जर्जर सड़क की अविलंब मरम्मत के लिए सक्रियता से पहल कर सके।
खबरें और भी
सांसद-विधायक निशाने पर
महतो ने खराब सड़क को लेकर स्थानीय सिंदरी विधायक और धनबाद सांसद को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक को आम लोगों की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है। कहा-सिंदरी के विधायक को कुछ करना नहीं है। वे विकास के मोर्चे पर फेल हैं।