विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 नवंबर तक चलेगी धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन, गया-भुवनेश्वर के लिए नई ट्रेन की तैयारी

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:13 PM (IST)

त्योहारी सीजन के लिए धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन के फेरे 30 नवंबर तक बढ़ा दिए गए हैं, जिसमें टूंडला में ...और पढ़ें

धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी, गया-भुवनेश्वर के लिए नई ट्रेन की तैयारी

धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी, गया-भुवनेश्वर के लिए नई ट्रेन की तैयारी

HighLights

  1. धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन के फेरे 30 नवंबर तक बढ़े।

  2. त्योहारी सीजन में यात्रियों को दिल्ली रूट पर मिलेगी सुविधा।

  3. गोमो होकर गया-भुवनेश्वर नई ट्रेन जल्द चलने की संभावना।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आगामी त्योहारी सीजन को लेकर ट्रेनें फुल हैं। दिल्ली, मुंबई समेत ज्यादातर रूटों की ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल है। राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन में भी वेटिंग लिस्ट लहराने लगी है।

इसे ध्यान में रख कर रेलवे ने धनबाद से दिल्ली होकर शकूर बस्ती तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को चार सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को पांच सितंबर से एक दिसंबर तक चलेगी।

इस ट्रेन के चलने से दुर्गापूजा से छठ तक धनबाद और आसपास के यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी।

दूसरी ओर, गोमो होकर गया से भुवनेश्वर के बीच नई ट्रेन जल्द चलने की संभावना है। अभी धनबाद-भुवनेश्वर के बीच कतरास-चंद्रपुरा होकर ट्रेन चल रही है। नई ट्रेन गोमो होकर चलाई जा सकती है।

गया से भुवनेश्वर रूट पर चलने वाली पुरुषोत्तम, नंदनकानन, नीलांचल समेत अन्य ट्रेनों में अत्यधिक यात्री दबाव के मद्देनजर नई ट्रेन चलाने की योजना है। ट्रेन के रूट व टाइम टेबल को लेकर रेलवे ने कसरत शुरू कर दिया है।

टूंडला में रुकेगी धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल

धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन के दोनों ओर से 26-26 फेरे बढ़ाने के साथ ही इसका ठहराव अब टूंडला में दिया गया है। धनबाद से चलने वाली ट्रेन दोपहर 12:13-12:15 तक तथा वापसी में शकूर बस्ती से चलने वाली ट्रेन तड़के 3:30-3:32 तक टूंडला में रुकेगी। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।