Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मध्य रेलवे ने धनबाद को दिया झटका, दिल्ली-चंडीगढ़ स्पेशल की सेवाएं होंगी बंद

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:03 PM (IST)

    Indian Railway Update: धनबाद से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें क्रमशः 11 और 12 जुलाई को अपना अंतिम फेरा लगाएंगी, क्योंकि पूर्व मध्य ...और पढ़ें

    धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन की सेवा विस्तार को नहीं मिली स्वीकृति। (प्रतीकात्मक फोटो)

    धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन की सेवा विस्तार को नहीं मिली स्वीकृति। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से दिल्ली की स्पेशल ट्रेन 11 और धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल 12 जुलाई को अंतिम फेरा लगाएगी। गुरुवार को पूर्व मध्य रेल की 22 स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तार की घोषणा के बाद भी धनबाद की ट्रेनों पर निर्णय नहीं हो सका।

    दिल्ली और चंडीगढ़ स्पेशल की न तो फेरे बढ़ाने की घोषणा हुई और न ही स्पेशल का टैग हटाकर नियमित करने से जुड़ा आदेश जारी हो सका। एक साथ दो ट्रेनों के पहिए थम जाने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। दोनों ट्रेनों को यात्रियों का शानदार रिस्पांस मिलने के बाद भी फेरे नहीं बढ़ने से यात्रियों में मायूसी है।

    सांसद कर चुके नियमित कर कटरा तक विस्तार की सिफारिश

    धनबाद-दिल्ली की स्पेशल ट्रेन को नियमित कर उसे कटरा तक विस्तार देने की सिफारिश सांसद ढुलू महतो कर चुके हैं। बुधवार को मंडल संसदीय समिति की बैठक में उन्होंने रेल महाप्रबंधक के समक्ष मजबूत पक्ष के साथ दिल्ली की ट्रेन को नियमित करने का सुझाव दिया है।

    आज से भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस में घटेंगे दो स्लीपर कोच

    धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली ट्रेन में स्लीपर के कोच कम किये जाएंगे। आठ स्लीपर कोच के साथ चलने वाली ट्रेन में अब छह कोच ही जुड़ेंगे। इसके बदले में थर्ड एसी के तीन के बजाय अब चार कोच जोड़े जाएंगे। सामान्य श्रेणी में तीन के स्थान पर अब चार कोच होंगे। भुवनेश्वर से शुक्रवार से बदलाव प्रभावी होगा। धनबाद से 11 जलाई से संशोधित कोच के साथ चलेगी। 

    खबरें और भी

    जनकपुर रोड में रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस को मिला ठहराव

    धनबाद-बोकारो होकर चलने वाली रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस को बिहार के जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति मिल गई है। 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का ठहराव गुरुवार से प्रभावी हो गया। रक्सौल से चलने वाली ट्रेन सुबह 5:10-5:12 तक रुकेगी। वापसी में 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का ठहराव 15 जुलाई से शुरू होगा। तिरुपति से चलने वाली ट्रेन दोपहर 2:13-2:15 तक रुकेगी।