Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद के स्टील गेट सब्जी बाजार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    By Digital Desk Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 16 Feb 2026 08:23 AM (IST)

    Dhanbad Steel Gate Fire: धनबाद के सरायढेला स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई दुकानें और लाखों का सामान जलक ...और पढ़ें

    आग काबू में करने की कोशिश करता फायर ब्रिगेड जवान। (फोटो अमित सिन्हा)

    आग काबू में करने की कोशिश करता फायर ब्रिगेड जवान। (फोटो अमित सिन्हा)

    डिजिटल डेस्क, धनबाद। Dhanbad Steel Gate Fire Incident:शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कई दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    Dhanbad Fire Incident-Sanjiv Singh

    आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

    घटना की जानकारी मिलते ही मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। बताया जाता है कि उनका आवास घटनास्थल के समीप ही है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।