गर्मी की छुट्टियों में सैर-सपाटा के लिए सफर आसान, धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ व ऋषिकेश के लिए 18 ट्रेनें
Delhi, Chandigarh Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से विभिन्न रूटों पर 18 समर स्पेशल ट ...और पढ़ें

धनबाद रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)
HighLights
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ी।
धनबाद से 12, गोमो होकर 6 स्पेशल ट्रेनें।
दिल्ली, चंडीगढ़, ऋषिकेश सहित कई रूटों पर।
जागरण संवाददाता, धनबाद। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। नियमित ट्रेनों में नो रूम होने से टिकटों की बुकिंग भी मुश्किल है। इसके मद्देनजर रेलवे ने देशभर के अलग-अलग रूटों पर समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा बहाल की है।
दिल्ली, चंडीगढ़ उत्तराखंड से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र तक की स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। धनबाद से खुलने और गुजरने वाली 12 स्पेशल ट्रेनों के साथ गोमो होकर छह समर स्पेशल ट्रेन जून तक चलाई जाएंगी।
दिल्ली के लिए अब धनबाद से तीन स्पेशल ट्रेनें
धनबाद से दिल्ली के लिए अब तक दो स्पेशल सप्ताह में चार दिन चलाई जा रही थीं। अब धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल के फिर से चलने से दिल्ली के लिए तीसरी ट्रेन मिल जाएगी। 24 मई से चलने वाली ट्रेन में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। दिल्ली व चंडीगढ़ समेत आसपास के लिए यात्री इस ट्रेन में आसानी से कंफर्म टिकट बुक करा सकते हैं।
धनबाद से खुलने व गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें
- 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल मंगल व शनि सात जुलाई तक
- 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल बुध व रवि 12 जुलाई तक
- 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल सोम व शुक्र 13 जुलाई तक
- 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल मंगल व शनि 14 जुलाई तक
- 03311 धनबाद-चडीगढ़ स्पेशल रवि व गुरु 24 मई से 12 जुलाई तक
- 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल मंगल व शनि 26 मई से 14 जुलाई तक
- 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक रविवार 12 जुलाई तक
- 04312 ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 10 जुाई तक
- 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक बुधवार एक जुलाई तक
- 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार 30 जून तक
- 08867 गोंदिया-रक्सौल स्पेशल प्रत्येक शनिवार 27 जून तक
- 08868 रक्सौल-गोंदिया स्पेशल प्रत्येक रविवार 28 जून तक
गोमो होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
- 05064 गोमती नगर-खुर्दा रोड स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 28 मई से 18 जून तक
- 05063 खुर्दा रोड -गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक शनिवार 30 मई से 20 जून तक
- 04066 आनंद विहार-खुर्दा रोड स्पेशल प्रत्येक सोमवार एक व आठ जून
- 04065 खुर्दा रोड-आनंद विहार स्पेशल प्रत्येक मंगलवार दो व नौ जून
- 01929 झांसी-खुर्दा रोड स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 26 जून तक
- 01930 खुर्दा रोड-झांसी स्पेशल प्रत्येक रविवार 28 जून तक