Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad Traffic Change : काउंटिंग के दिन बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, रूट चार्ट किया गया जारी

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 06:54 PM (IST)

    Dhanbad Traffic Changed लोकसभा चुनाव का परिणाम चार जून को आने वाला है। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। झारखंड के धनबाद में लोकसभा चुनाव के मतगणना ...और पढ़ें

    Dhanbad Traffic Change : काउंटिंग के दिन बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था (फाइल फोटो)
    Dhanbad Traffic Change : काउंटिंग के दिन बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. यातायात व्यवस्था के लिए 13 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति
    2. मोटरसाइकिल स्क्वाड रहेगा भ्रमणशील

    जागरण संवाददाता, धनबाद। मतगणना के दिन मतगणना कार्य की समाप्ति तक मेमको मोड़ चौक से निरंकारी चौक तक जाने वाली सड़क में आम जनता के लिए वाहन लेकर आवागमन बंद रहेगा।

    साथ ही मतगणना केंद्र के आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोटरसाइकिल स्क्वाड भी भ्रमणशील रहेगा। कृषि बाजार प्रांगण में 16 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी तथा यातायात व्यवस्था के लिए 13 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है।

    मतगणना स्थल पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृषि बाजार के गेट नंबर 1 से गेट नंबर 6 तक, चंदनकियारी, झरिया, निरसा, सिंदरी, धनबाद तथा बोकारो के मतगणना हाल के इलेक्शन एजेंट प्रवेश द्वार, चंदनकियारी विधानसभा के स्ट्रांग रूम, पोस्टल बैलट के लिए बनाए गए मतगणना हॉल, बीएसएफ के अवसान सहित 16 स्थान पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति होगी।

    इन रूटों पर सुरक्षा सख्त

    मतगणना केंद्र में मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर मतगणना के दिन ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेमको मोड़, कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास, कलेक्ट्रेट के अंदर पार्किंग स्थल, कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार से ड्राइविंग स्कूल तक रूट लाइनिंग मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई

    इसके अलावा ड्राइविंग स्कूल से कृषि बाजार समिति मुख्य द्वार तक रूट लाइनिंग, कृषि बाजार से निरंकारी चौक तक, निरंकारी चौक, कमल कटेसरिया स्कूल के कटिंग प्वाइंट , मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की तरफ जाने वाली सड़क, मेमको मोड़ से कुर्मीडीह की ओर जाने वाली सडक, निरंकारी चौक से कुर्मीडीह की तरफ जाने वाली सड़क तक रूट लाइनिंग व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    खबरें और भी

    यहां रहेगा मीडिया सेंटर

    वहीं, कृषि बाजार समिति तथा स्ट्रांग रूम की आंतरिक सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी), कृषि बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम के पास प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए मीडिया सेंटर रहेगा।

    ये भी पढ़ें- 

    Bijli News : बिजली चोरी पर लगेगी लगाम! अब घर-घर किया जाएगा ये काम, विभाग की तैयारियां पूरी

    झारखंड के किसानों की बल्ले-बल्ले, 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे धान के बीज