Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad News: पुटकी में बाथरूम से महिला और नौकरानी का शव बरामद, करंट से मौत की आशंका

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 01:53 PM (IST)

    Dhanbad News: पुटकी के ए-टाइप कॉलोनी में एक घर के बाथरूम से मकान मालकिन और नौकरानी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। ...और पढ़ें

    शांति देवी की मौत के बाद बिलखते उनके बेटे। (फोटोः जागरण)

    शांति देवी की मौत के बाद बिलखते उनके बेटे। (फोटोः जागरण)

    HighLights

    1. पुटकी के बाथरूम में दो महिलाओं के शव मिले।

    2. मकान मालकिन और नौकरानी की मौत करंट से।

    3. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    संवाद सहयोगी, पुटकी( धनबाद)। पुटकी थाना क्षेत्र के ए-टाइप कालोनी के एक आवास के बाथरूम से  घर की मालकिन और नौकरानी का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर दोनों की मौत करंट की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है।

    पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ए-टाइप कालोनी निवासी 50 वर्षीय शोभा सिन्हा करीब तीन महीने से अपनी बेटी के यहां रह रही थीं। सुबह करीब सात बजे वह अपने घर लौटी थीं।

    घर की साफ-सफाई के लिए इंदिरा आवास कालोनी निवासी 56 वर्षीय शांति देवी दोपहर करीब 12 बजे पहुंची थीं। काफी देर तक शोभा सिन्हा का मोबाइल फोन नहीं उठने पर उनकी बेटी ने पड़ोसियों से संपर्क कर हालचाल जानने को कहा। पड़ोसी जब उसके घर के अंदर पहुंचे तो बाथरूम में दोनों महिलाएं अचेत अवस्था में गिरा हुआ था।

    करंट लगने की आशंका को देखते हुए तत्काल बीसीसीएल के विद्युत सब स्टेशन में सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। शोभा सिन्हा अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति का निधन कोरोना काल में हो चुका था। उनकी तीन बेटियां हैं।

    खबरें और भी

    वहीं घरेलू नौकरानी शांति देवी इंदिरा आवास कालोनी में रहती थी। उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्य सहित काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। शांति देवी के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। शोभा सिन्हा की भतीजी नेहा सिन्हा ने बताया कि करीब तीन महीने बाद बुधवार सुबह ही अपने घर लौटी थीं।

    घटना की सूचना मिलने के बाद वह धनबाद से मौके पर पहुंचीं है। पुटकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर रात करीब 9:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वहीं पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि रात करीब आठ बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों महिलाओं की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।