विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटे भाई की उम्र बड़े से ज्यादा और 2 बच्चों में 4 महीने का गैप, धनबाद SIR में सामने आई गड़बड़ियां

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:09 PM (IST)

धनबाद में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान उम्र के अंतर से जुड़ी विसंगतियां सामने आ रही हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. धनबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण में उम्र विसंगतियां उजागर।

  2. माता-पिता-संतान, दादा-पोते की उम्र अंतर के नियम।

  3. निर्धारित उम्र अंतर न होने पर मतदाताओं को नोटिस जारी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में उनका नाम रखने या हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

अब उम्र के अंतर से जुड़ी विसंगतियां भी सामने आ रही हैं। टोमेटेड सिस्टम ने माता-पिता और संतान, दादा-दादी और पोते-पोतियों के साथ ही भाई-बहनों की उम्र के अंतर के आधार पर नोटिस भेजे हैं।

गुरुवार को धनबाद प्रखंड की नावाडीह पंचायत और निरसा प्रखंड में उम्र के अंतर को लेकर सैकड़ों लोगों को नोटिस भेजे गए। यह मामले खासकर छह से अधिक बच्चों वाले अभिभावकों के सामने आए हैं।

एसआईआर के नियमों के तहत माता-पिता और संतान के बीच उम्र का अंतर 15 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। संतान और उसके दादा-दादी की उम्र में 40 साल से कम का अंतर भी मान्य नहीं है।

इसी तरह दो संतानों के बीच नौ माह से कम का अंतर सिस्टम में स्वीकार नहीं किया जाता। हालांकि, निरसा और धनबाद में दो संतानों के बीच चार से छह माह के अंतर के मामले सामने आए हैं। धनबाद के नावाडीह में छोटे भाई की उम्र बड़े भाई से अधिक दर्ज होने का मामला भी मिला है।

छह से अधिक संतान वाले अभिभावकों को अपने सभी बच्चों की उम्र से संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे। एईआरओ पंकज कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार सभी मामलों का समाधान किया जा रहा है। उम्र से जुड़े विवादों में लोगों से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- SIR Jharkhand: नए मतदाताओं में 3.89 प्रतिशत की वृद्धि, कोडरमा और धनबाद में ज्यादा बढ़े वोटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।