Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले चौहान बंधु, धनबाद की समस्याओं पर हुई चर्चा

    By Khursheed Akram Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 22 Apr 2026 08:04 PM (GMT+05:30)

    Dhanbad Politics: धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान और झामुमो उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से रांची में मुल ...और पढ़ें

    CM Hemant Soren को गुलदस्ता भेंट करते धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान और झामुमो के नगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान।

    CM Hemant Soren को गुलदस्ता भेंट करते धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान और झामुमो के नगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान।

    संवाद सूत्र, जागरण, लोयाबाद (धनबाद)। झामुमो के धनबाद नगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान और डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पुष्प गुच्छा देकर उनका सम्मान किया और धनबाद की मौजूदा समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

    Kalpana Soren

    हरेन्द्र चौहान और अरुण चौहान दोनों भाई हैं। अरुण चौहान हाल में धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर चुने गए हैं। अरुण को डिप्टी मेयर बनवाने का श्रेय हरेन्द्र को जाता है। अब दोनों भाई धनबाद की राजनीति में खुद को धीरे-धीरे मजबूती से स्थापित करना चाहते हैं। 

    बैठक में विशेष रूप से भीषण गर्मी के बीच शहर में उत्पन्न जल संकट का मुद्दा प्रमुख रहा। डिप्टी मेयर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गर्मी के दिनों में पेयजल की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने और जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया गया।

    इसके अलावा, धनबाद में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। हरेन्द्र चौहान और अरुण चौहान ने संयुक्त रूप से बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने धनबाद के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

    खबरें और भी