Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में अर्धनग्न अवस्था में मिली गोड्डा की महिला, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

    By Subhankar Rai Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 19 Nov 2025 09:35 AM (IST)

    Dhanbad News: राजगंज के दलूडीह में एक 40 वर्षीय महिला अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे बरामद किया। महिला गोड् ...और पढ़ें

    राजगंज थाने की पुलिस मामले की कर रही जांच।

    राजगंज थाने की पुलिस मामले की कर रही जांच।

    HighLights

    1. मामले की जांच जारी

    जागरण संवाददाता, राजगंज (धनबाद)। झारखंड के गोड्डा जिले की रहने वाली एक महिला धनबाद के राजगंज के दलूडीह पंचायत स्थित मैगजीन घर के पास घने झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत राजगंज थाने की पुलिस को दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को कपड़े पहनाने के बाद राजगंज थाना ले गई। पूछताछ में महिला ने अपना घर गोड्डा बताया और कहां कि वह चार-पांच दिनों से राजगंज में थी। पुलिस ने उसके बताए अनुसार उसे कुछ रुपये दिए और गोड्डा वापस भेज दिया। 

    ग्रामीणों का कहना है कि महिला झाड़ियों में बेहोशी की हालत में थी और उसके शरीर पर जख्मों के निशान दिखे थे। उन्होंने इस बात की चर्चा की है कि उसके साथ कहीं अनहोनी हुई हो सकती है।

    ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि गोड्डा की रहने वाली महिला असल में राजगंज के जंगल में कैसे पहुंची। हालांकि, थानेदार अलीशा कुमारी का बयान है कि महिला विक्षिप्त जैसा व्यवहार कर रही थी और उसने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

    थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित स्थान पर लाया। उन्होंने बताया कि महिला ने कोई प्रत्यक्ष अपराध की बात नहीं कही। उसके साथ अनहोनी नहीं हुई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। 

    ग्रामीणों में यह चर्चा है कि महिला के शरीर पर जख्म और चोट के निशान हैं, इसलिए उन्हें यकीन है कि यह सिर्फ दुर्घटना नहीं है। यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि गोड्डा से आई महिला जंगल में कैसे फंसी-क्या उसे कोई ले गया या खड़ी स्थिति में छोड़ दिया गया?

    पुलिस द्वारा उसे कुछ रुपये देकर वापस भेजना भी विवादास्पद है। कुछ लोगों का कहना है कि उसे मदद नहीं बल्कि उचित कानूनी संरक्षण देना चाहिए था। पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।